ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Nautapa Alert: नौतपा बढ़ाएगा सेहत के लिए मुश्किलें, जानिए क्या करें-क्या नहीं?

Nautapa Alert: बीते एक-दो महीनों से जारी गर्मी अब और भी विकराल रूप लेने वाली है। 25 मई से नौतपा शुरू हो रहा है, ये 2 जून तक जारी रहेगा। नौतपा यानी खतरनाक ताप वाली गर्मी के नौ दिन। हिंदू पंचांग के मुताबिक इन दिनों में ग्रहों की स्थिति ऐसी होती कि  सूरज की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं। इससे तापमान बढ़ने लगता है। वैसे तो नौतपा को कई मामलों में जरूरी माना जाता है। इससे खेतों में मौजूद हानिकारक कीड़े-मकौड़े नष्ट हो जाते हैं और फसल खराब नहीं होती।

सेहत के लिहाज से ये नौ दिन काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं। पहले से ही भीषण गर्मी के बीच नौतपा के कारण तापमान में और वृद्धि होने की आशंका है, जो लू और डिहाइड्रेशन जैसी समस्याओं को बढ़ाने वाली हो सकती है। आमतौर पर कई इलाकों में नौतपा में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार चला जाता है जिससे शरीर के कई अंगों पर खतरनाक असर हो सकता है। अब बड़ा सवाल ये है कि इन दिनों में सेहत का ध्यान कैसे रखें, नौतपा में बीमार होने से बचने के लिए क्या करें और क्या नहीं?

नौतपा बढ़ा सकता है लू का खतरा | Nautapa Alert

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नौतपा वैसे तो सभी के लिए खतरनाक माना जाता है, पर इन दिनों में बच्चे, बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और पहले से हार्ट-डायबिटीज के मरीजों को खास सावधानी रखनी चाहिए। शरीर का तापमान सामान्य से अधिक होने पर हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है, जो जानलेवा भी हो सकती है। हीट स्ट्रोक और लू के कारण शरीर में पानी की कमी, थकान, नींद की समस्या और चिड़चिड़ापन काफी बढ़ सकता है। अत्यधिक गर्मी हर साल हजारों लोगों की मौत का कारण बनती है। हृदय और किडनी रोगियों के लिए यह मौसम खतरनाक माना जाता है। तेज गर्मी में दिल की धड़कन और हार्ट अटैक का खतरा बढ़ सकता है।

नौतपा में सेहत का कैसे ख्याल रखा जाए? | Nautapa Alert

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नौतपा के दौरान शरीर को ठंडा रखना, पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स वाली चीजें लेना और धूप से बचना बेहद जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही भी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पैदा कर सकती है। बच्चे-बुजुर्ग और गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि उनके शरीर की तापमान नियंत्रित करने की क्षमता कमजोर होती है। लू के खतरे को कम करने के लिए दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें। हल्के रंग के कपड़े पहनना, खूब पानी पीना और शरीर को ठंडा रखना इस दौरान जरूरी माना जाता है।

नौतपा में क्या करें? | Nautapa Alert

नौतपा के दौरान सही दिनचर्या अपनाना बेहद जरूरी है। दिनभर में पर्याप्त मात्रा में पानी पीना चाहिए, भले ही प्यास न लगे। ये हीट स्ट्रोक के खतरे को कम करने के लिए जरूरी है। पानी के अलावा नारियल पानी, नींबू पानी, छाछ और ओआरएस भी लेते रहें। ये शरीर में इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बनाए रखने में मदद करते हैं। हल्का भोजन लेना बेहतर माना जाता है। तरबूज, खीरा, खरबूजा और दही जैसी चीजें शरीर को ठंडा रखने में मदद करती हैं। बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछे का इस्तेमाल करना चाहिए।

नौतपा के दौरान क्या करें? | Nautapa Alert

नौतपा के दौरान चूंकि तापमान काफी बढ़ा रहता है इसलिए कुछ सावधानियां बहुत जरूरी हैं। तेज धूप में निकलने से बचें, खाली पेट बाहर न निकलें। अगर किसी काम से बाहर जाना ही है तो शरीर को अच्छे से ढककर रहें। छाता का इस्तेमाल करें। ज्यादा चाय, कॉफी और शराब शरीर में पानी की कमी बढ़ा सकते हैं। लंबे समय तक बंद और गर्म कमरे में रहना भी खतरनाक हो सकता है। अगर तेज बुखार, चक्कर, बेहोशी, उल्टी या सांस लेने में परेशानी हो तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। ये हीट स्ट्रोक के संकेत हो सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button