ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Oral Health Care: कितने दिन तक इस्तेमाल करना चाहिए एक टूथब्रश? जानें सही अवधि

Oral Health Care: अक्सर लोग एक टूथब्रश को तब तक इस्तेमाल करते रहते हैं, जब तक उसके ब्रिसल पूरी तरह खराब न हो जाएं। कई बार महीनों तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने की आदत दांतों और मसूड़ों की सेहत पर बुरा असर डाल सकती है। जबकि डेंटिस्ट के अनुसार, टूथब्रश सिर्फ दांत साफ करने का साधन नहीं बल्कि ओरल हेल्थ का एक अहम हिस्सा है। लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने से उसमें बैक्टीरिया जमा होने लगते हैं और ब्रिसल्स कमजोर हो जाते हैं, जिससे दांत सही तरीके से साफ नहीं हो पाते। यही वजह है कि डेंटिस्ट समय-समय पर टूथब्रश बदलने की सलाह देते हैं। सही समय पर ब्रश बदलना न सिर्फ दांतों को स्वस्थ रखता है बल्कि मसूड़ों की समस्याओं और मुंह की बदबू से भी बचाव करता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि आखिर एक टूथब्रश को कितने दिन तक इस्तेमाल करना सही माना जाता है। डेंटल एक्सपर्ट्स के अनुसार, एक टूथब्रश को लगभग 3 से 4 महीने तक ही इस्तेमाल करना चाहिए। इसके बाद ब्रिसल्स घिसने लगते हैं और दांतों की सफाई सही तरीके से नहीं हो पाती। अगर ब्रश के रेशे जल्दी फैल जाएं तो उसे इससे पहले भी बदल देना चाहिए।

लंबे समय तक एक ही ब्रश इस्तेमाल करने के नुकसान:बैक्टीरिया जमा होने का खतरा। पुराने टूथब्रश में बैक्टीरिया और जर्म्स जमा होने लगते हैं, जो मुंह की समस्याएं बढ़ा सकते हैं।

दांत सही से साफ नहीं होते: घिसे हुए ब्रिसल्स दांतों के बीच जमा गंदगी और प्लाक को ठीक से साफ नहीं कर पाते।

मसूड़ों को नुकसान: पुराना और खराब ब्रश मसूड़ों में सूजन, खून आने और दर्द जैसी समस्याएं बढ़ा सकता है।

मुंह से बदबू: अगर ब्रश में बैक्टीरिया बढ़ जाएं तो मुंह से दुर्गंध आने की समस्या हो सकती है।

कब तुरंत बदल देना चाहिए टूथब्रश?

बीमारी या वायरल संक्रमण के बाद। ब्रिसल्स फैलने पर। ब्रश से बदबू आने पर। हर 3–4 महीने में नियमित रूप से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button