Morning Yoga Routine: 10 मिनट का ये योगा देगा आपको फायदा ही फायदा


Morning Yoga Routine: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में ज्यादातर लोगों के पास सुबह लंबा वर्कआउट करने का समय नहीं होता है. ऐसे में कई लोग बिना किसी फिजिकल एक्टिविटी के ही अपने दिन की शुरुआत कर देते हैं. लेकिन फिटनेस एक्सपर्ट्स का मानना है कि अगर आप रोजाना सिर्फ 10 मिनट योग के लिए निकल लें तो इससे शरीर को एक्टिव करने, दिमाग को शांत करने और पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने में मदद मिल सकती है. यह छोटा सा मॉर्निंग योग रूटीन शरीर को धीरे-धीरे जगाता है और लंबे समय तक बैठे रहने की आदत से होने वाली जकड़न को भी कम करने में मदद करता है.
सिर्फ 10 मिनट का योग होगा फायदेमंद | Morning Yoga Routine
भले ही 10 मिनट का समय कम लगे, लेकिन इस दौरान किए गए योगासन शरीर में ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने, नर्वस सिस्टम को एक्टिव करने और मांसपेशियों की जकड़न दूर करने में मदद कर सकते हैं, खासकर वे लोग जो लंबे समय तक ऑफिस में बैठकर काम करते हैं. उनके लिए सुबह का यह छोटा योगा सेशन काफी उपयोगी हो सकता है. फिटनेस एक्सपर्ट्स का भी कहना है कि छोटे-छोटे वर्कआउट मांसपेशियों को एक्टिव रखने, शरीर की रोजाना कैलोरी खर्च करने की क्षमता बढ़ाने और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करने में मदद कर सकते हैं. हालांकि अगर किसी का टारगेट मसल्स बढ़ाना, शरीर की बनावट में बदलाव लाना है, तो इसके लिए लंबे सेशन और अलग तरह के ट्रेनिंग की जरूरत होती है.
घर पर ऐसे करें 10 मिनट का योग फ्लो | Morning Yoga Routine
-
इस आसन योग रूटीन की शुरुआत डाउनवर्ड फेसिंग डॉग से आप कर सकते हैं. इसके लिए थ्री लेग्ड डॉग की मुद्रा में जाएं और फिर धीरे-धीरे रिवॉल्व्ड लो लंज में आए.
-
इसके बाद दोनों पैरों की तरफ बारी-बारी से रिवॉल्व्ड को लंज विद पुश-पुल करें और हर तरफ करीब 30 सेकंड तक रुकें.
-
फिर लो लंज या हाफ स्प्लिट करें और दोनों तरफ 30-30 सेकंड तक इसी मुद्रा में रहे.
-
इसके बाद लिजर्ड पोज में जाएं और धीरे-धीरे अपने कूल्हों को दाएं बाएं मूव करें. इस मुद्रा को भी दोनों तरफ करीब 30 सेकंड तक करें.
-
अब स्कंदासन करें और फिर ट्विस्टेड वाइड लेग्ड फॉरवर्ड फोल्ड की मुद्रा में जाएं. दोनों आसनों में हर तरफ लगभग 30 सेकंड तक रुकें.
-
लास्ट में वाइड लेग्ड फॉरवर्ड फोल्ड, स्ट्रैडल और फॉलन ट्रायंगल की मुद्राओं से होते हुए, वापस डाउनवर्ड फेसिंग डॉग में आकर इस योग फ्लो को पूरा करें.
-
योग करते समय जल्दबाजी न करें. हर आसान को धीरे-धीरे करें, गहरी और लंबी सांस लेते रहे और शरीर को उतना ही मोड़े या खींचे जितना आरामदायक महसूस हो.
रोजाना करने से मिल सकते हैं अच्छे रिजल्ट
एक्सपर्ट के अनुसार इस योग में सबसे ज्यादा मायने इसका समय नहीं, बल्कि नियमितता रखती है. अगर कोई व्यक्ति रोज 10 मिनट भी योग करता है, तो लंबे समय तक कोई एक्सरसाइज न करने से कहीं बेहतर है. छोटी और आसान लाइफस्टाइल अपनाने से उसे नियमित बनाए रखने में भी आसान होता है.





