ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: ‘थाई रैश’ से कैसे बचें? जल्द ठीक करने के लिए क्या उपाय करें

Health Tips: गर्मी और बारिश के दिनों में पसीना और उमस के कारण रैशेज होने लगते हैं। खासतौर से मोटे लोगों को जांघों में रगड़ की समस्या सबसे ज्यादा परेशान करती है। जांघों में खुजली, जलन और रैश की समस्या महिलाओं को ज्यादा होती है, लेकिन बहुत कम महिलाएं खुलकर इसके बारे में बात करती हैं। जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाली रगड़ जल्दी ही दर्दनाक जलन में बदल सकती है। अगर समय पर इसे ठीक न किया जाए तो घाव की स्थिति बन सकती है जो दर्दनाक साबित हो सकती है। जांघों के अंदरूनी हिस्से में होने वाली रगड़ की सबसे अच्छी बात यह है कि सही स्किनकेयर और कपड़ों से इसे आसानी से रोका और नियंत्रित किया जा सकता है। इनरवियर इंडस्ट्री अब फैशन को प्राथमिकता देने के बजाय महिलाओं की रोज की वास्तविक समस्याओं को हल करने पर फोकस कर रही है।

जांघों में रगड़ क्यों होती है? | Health Tips

जांघों के भीतरी हिस्से की त्वचा उस वक्त छिलती है जब शरीर का वो हिस्सा दूसरे हिस्से या किसी कपड़े से रगड़ खाता है। उमस भरे मौसम में गर्मी, पसीना और घर्षण की वजह से ये समस्या बढ़ जाती है। पसीने की वजह से त्वचा मुलायम हो सकती है और उसमें जलन होने की संभावना बढ़ सकती है। अगर मुलायम और आरामदायक कपड़ा नहीं है तो पसीना ज्यादा आता है और समस्या पैदा हो सकती है।

जांघों के रगड़ने के लक्षण | Health Tips

जांघों की त्वचा के रगड़ खाने से जलन होना काफी आम बात है, लेकिन कुछ लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए ये इंफेक्शन का भी संकेत हो सकते हैं। डॉक्टर ने बताया है, लालिमा, जलन, फटी त्वचा, लगातार खुजली और अजीब सी गंध को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए।

जाघों को रगड़ने से कैसे बचाएं | Health Tips

  • सबसे पहले तो हल्के, आरामदायक, मुलायम और नमी सोखने वाले कपड़े पहनें।

  • दोनों जांघें आपस में न मिलें इसके लिए गर्मी के मौसम में लंबे इनरवियर पहलें।

  • जांघों और जहां भी पसीने से रैशेज हो रहे हैं उस हिस्से को सूखा रखें।

  • खुशबूदार पाउडर और मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल करने से बचें, इससे जलन बढ़ सकती है।

  • घर्षण को कम करने के लिए जिंक ऑक्साइड जैसी बैरियर क्रीम लगाएं।

  • त्वचा में रगड़ लगने की स्थिति में जलन को शांत करने के लिए बर्फ की पैक का उपयोग करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button