ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Brain Health: ब्रेन को रखना है फिट, जानिए क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Brain Health: हम दिनभर अच्छे तरीके से काम कर पाते हैं, सही समय पर सही निर्णय लेते हैं, चीजों का याद रख पाते हैं, ये हमारे हेल्दी ब्रेन की वजह से ही हो पाता है। मस्तिष्क को पूरे शरीर का मास्टरमाइंड माना जाता है। यही बताता है कि हमें कब क्या करना है और क्या नहीं? हालांकि स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिस तरह से लोगों की जीवनशैली और खानपान में गड़बड़ी बढ़ती जा रहा है, तनाव और नींद की कमी हो रही है साथ ही  शारीरिक निष्क्रियता कम हो गई है, इन सबने मिलकर हमारे ब्रेन को बहुत गंभीर नुकसान पहुंचाया है। आलम ये है कि कम उम्र के लोगों में भी मस्तिष्क और कॉग्निटिव फंक्शन से संबंधित दिक्कतें देखी जा रही हैं। अब सवाल ये है कि आखिर किन चीजों का हमारे ब्रेन पर सबसे ज्यादा असर पड़ता है? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

मस्तिष्क से संबंधित समस्याओं का खतरा | Brain Health

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि दुनियाभर में अल्जाइमर-डिमेंशिया और कई अन्य न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का जोखिम बढ़ गया है।  हालांकि डॉक्टरों का कहना है कि अच्छी बात यह है कि मस्तिष्क का स्वास्थ्य काफी हद तक हमारी रोजमर्रा की आदतों पर निर्भर करता है। संतुलित आहार, नियमित व्यायाम, पर्याप्त नींद, मानसिक सक्रियता और तनाव प्रबंधन से ब्रेन लंबे समय तक स्वस्थ रह सकता है। ब्रेन को स्वस्थ रखने के लिए लंबे समय तक स्क्रीन देखने, तनाव, फास्ट फूड की आदत कम करने के साथ धूम्रपान-शराब और प्रदूषण से भी बचना जरूरी है। कुछ आदतों को हम बहुत सामान्य मानते हैं पर असल में ये हमारे ब्रेन के लिए बहुत नुकसानदायक हो सकती हैं।

नींद पूरी होना | Brain Health

नींद के दौरान मस्तिष्क दिनभर की जानकारियों और यादों को व्यवस्थित करता है। इसके अलावा कोशिकाओं में जमा अपशिष्ट पदार्थों को साफ करने की प्रक्रिया भी इस दौरान होती है। हालांकि अगर आपकी रोज रात में नींद पूरी नहीं होती उनमें ब्रेन से संबंधित दिक्कतों का खतरा बढ़ जाता है। लगातार कम नींद लेने से ध्यान, एकाग्रता, निर्णय क्षमता और याददाश्त प्रभावित हो सकती है। इससे मूड डिसऑर्डर, अवसाद और कुछ न्यूरोडीजेनेरेटिव बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

अक्सर तनाव में रहना ठीक नहीं | Brain Health

तनाव शरीर में कोर्टिसोल जैसे स्ट्रेस हार्मोन के स्तर को बढ़ा देता है। लगातार हाई कोर्टिसोल मस्तिष्क के उन हिस्सों पर असर डाल सकता है जो याददाश्त, सीखने और भावनात्मक नियंत्रण से जुड़े होते हैं। तनाव के कारण नींद खराब हो सकती है और ब्लड प्रेशर बढ़ता है। इससे दिमाग पर अतिरिक्त असर पड़ता है। लगातार स्ट्रेस लेने वालों में डिप्रेशन होने का खतरा भी अधिक होता है।

शारीरिक मेहनत में कमी से खतरा | Brain Health

नियमित शारीरिक गतिविधि मस्तिष्क तक रक्त और ऑक्सीजन की आपूर्ति को बेहतर बनाने में मदद करती है। व्यायाम की आदत सीखने और याददाश्त को ठीक रखने में मददगार मानी जाती है। अगर आप लंबे समय तक बैठे रहते हैं और व्यायाम नहीं करते तो इससे मोटापा, डायबिटीज और हृदय रोग का खतरा बढ़ता है। ये सब भी ब्रेन हेल्थ को प्रभावित करते हैं।

खानपान में गड़बड़ी | Brain Health

ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए खानपान को ठीक रखना बहुत जरूरी है। अत्यधिक प्रोसेस्ड फूड, ट्रांस फैट, ज्यादा चीनी और नमक वाला भोजन शरीर में सूजन, मोटापा, इंसुलिन प्रतिरोध और हृदय संबंधी जोखिम बढ़ा सकता है। ये स्थितियां मस्तिष्क तक रक्त प्रवाह पर भी असर डाल सकती हैं।  ब्रेन को हेल्दी रखने के लिए विशेषज्ञ फल-सब्जियां, साबुत अनाज और ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button