ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Headache: रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

Common reasons for headache: बहुत से लोगों को रोज-रोज सिर दर्द होता है, लेकिन वह इसे मामूली समझ कर नजरअंदाज कर देते हैं। सिर दर्द को कभी भी हल्के में नहीं लेना चाहिए, क्योंकि इसके पीछे कई ऐसे कारण होते हैं जो आगे चलकर बड़ी परेशानी बन सकते हैं। आइए जानते हैं इसके मुख्य कारण क्या-क्या होते हैं और इससे राहत कैसे पाई जा सकती है।

सिर दर्द होने के मुख्य कारण | Common reasons for headache

  • कम पानी पीना जब शरीर में पानी की कमी हो जाती है, तो सिर दर्द शुरू हो जाता है। पानी कम पीने से शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है, जिससे दिमाग तक सही मात्रा में ब्लड फ्लो नहीं हो पाता और दर्द होने लगता है।

  • समय से खाना खाना सिर दर्द का एक बड़ा कारण यह भी है कि जब हम समय पर खाना नहीं खाते, तो ब्लड शुगर कम हो जाता है, जिसकी वजह से सिर में दर्द शुरू हो जाता है। खाली पेट रहने से भी यह समस्या और बढ़ जाती है।

  • स्क्रीन का ज्यादा इस्तेमाल फोन या कंप्यूटर का ज्यादा इस्तेमाल करने से भी सिर दर्द होता है। स्क्रीन से निकलने वाली रोशनी आंखों पर जोर डालती है, जिससे आंखें थक जाती हैं और यह थकान धीरे-धीरे सिर दर्द में बदल जाती है।

  • अधूरी नींद नींद कम लेना या देर रात तक जागना भी एक मुख्य कारण हो सकता है। पूरी नींद न मिलने से शरीर और दिमाग दोनों को आराम नहीं मिलता, जिससे अगले दिन सिर भारी और दर्द जैसा महसूस होता है।

  • ज्यादा तनाव लेना मानसिक दबाव या चिंता, माइग्रेन और तनाव वाली परेशानियों को बढ़ावा देती है। ज्यादा सोचने या स्ट्रेस लेने से गर्दन और सिर की मांसपेशियां भी टाइट हो जाती हैं, जिससे दर्द होने लगता है।

  • गलत पोश्चर में बैठना लंबे समय तक गलत तरीके से बैठे रहना, जैसे झुककर काम करना, भी सिर और गर्दन में दर्द की वजह बन सकता है।

  • कैफीन का ज्यादा या अचानक कम सेवन जो लोग रोज ज्यादा चाय-कॉफी पीते हैं, अगर वह अचानक इसे कम कर दें, तो भी सिर दर्द हो सकता है।

कैसे पाएं राहत? | Common reasons for headache

अगर आपको अक्सर सिर दर्द रहता है और साथ ही आपका रूटीन भी बिगड़ा हुआ है, तो सबसे पहले इसे सुधारने की कोशिश करें, क्योंकि खराब रूटीन भी सिर दर्द का एक बड़ा कारण हो सकता है। दिन भर में पर्याप्त पानी पिएं और समय पर खाना खाने की आदत डालें। फोन और लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय बीच-बीच में आंखों को आराम दें। रोज कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें, ताकि शरीर पूरी तरह रिकवर हो सके।

तनाव कम करने के लिए हल्की एक्सरसाइज, योगा या मेडिटेशन को अपनी दिनचर्या में शामिल करें। इससे मानसिक दबाव कम होता है और सिर दर्द की समस्या भी धीरे-धीरे कम होने लगती है। ध्यान रहे कि अगर सिर दर्द रोज हो रहा है, तो डॉक्टर को जरूर दिखाएं। जरूरत पड़ने पर डॉक्टर दवा भी देंगे, जिससे आराम मिल सकता है। लेकिन अगर दवा लेने के बाद भी यह लगातार बना रहे, तो जांच जरूर करवाएं। जांच से इसके पीछे का सही कारण पता चल सकता है, ताकि समय रहते सही इलाज शुरू किया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button