परवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Iron-Rich Meal: शरीर में है आयरन की कमी तो न खाएं ये चीजें, जानिए वजह?

Iron-Rich Meal: शरीर में आयरन की कमी है होने पर लोग आयरन से भरपूर फूड्स खाना शुरू कर देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं आयरन रिच मील के साथ किन चीजों को नहीं खाना चाहिए। कुछ फूड्स और दवाएं आयरन के अब्सॉर्प्शन को प्रभावित कर सकती हैं, जिससे शरीर को आयरन का पूरा फायदा नहीं मिल पाता। इसलिए आयरन रिच मील के साथ इन चीजों को लेने से बचने की सलाह दी जाती है।

आयरन रिच मील के साथ न खाएं ये चीजें | Iron-Rich Meal

  • बैंगन: लीमा महाजन कहती हैं कि बैंगन को आयरन रिच मील के साथ लेने को लेकर सावधानी बरतने की सलाह देती हैं। वह कहती हैं कि बैंगन के छिलके में एक एंटी ऑक्सीडेंट्स होता है जिसे नेसोनिन कहते हैं। यह जब डाजेस्टिव ट्रेक के साथ आयरन में बंधता है तो बॉडी उसे अब्सॉर्ब नहीं कर पाती है। तो इसलिए आयरन रिच मील या सप्लीमेंट्स के साथ बैगन न खाएं और अगर खाना है तो उसका छिलका निकालकर खाएं

  • डेयरी फूड्स: डेयरी प्रोडक्ट्स जैसे दूध दही और पनीर में कैल्शियम बहुत ज्यादा मात्रा में होते हैं। जब आप इन्हें आयरन के साथ में खाते हैं तो कैल्शयम के मॉलिक्यूल्स बहुत ज़्यादा स्ट्रांग और बड़े होते हैं जो आयरन को अब्जॉर्प्शन नहीं होने देते हैं।  इसलिए डेयरी प्रोडक्ट्स के साथ आयरन फूड्स का सेवन नहीं करना चाहिए

  • एंटासिड: अगर आप खाना खाने से पहले एंटासिड दवाएं लें रहे हैं तो ऐसा न करें। पेट का एसिड आयरन के अवशोषण में भूमिका निभाता है, इसलिए कुछ एंटासिड आयरन के अवशोषण को प्रभावित कर सकते हैं। आयरन रिच फूड्स, सप्लीमेंट्स और एंटासिड दवाओं के बीच कम से कम चार घंटे का अंतर होना चाहिए। यानी खाना खाने से चार घंटे पहले ये दवाएं खाएं

  • अंडा: अंडा में मौजूद कुछ घटक आयरन के अवशोषण को प्रभावित करते हैं। इसलिए अगर आप आयरन की कमी पूरी करने के लिए खास तौर पर आयरन रिच मील ले रहे हैं, तो अंडे को उसी समय लेने के बजाय अलग मील में शामिल करना बेहतर हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button