ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Alert: ये एक आदत भी डायबिटीज रोगियों के लिए हो सकती है नुकसानदायक, रहें सावधान

Alert: जब भी बात ब्लड शुगर को कंट्रोल करने की आती है तो सबसे पहले मिठाई, चीनी और कार्बोहाइड्रेट वाली चीजों की मात्रा कम करने की सलाह दी जाती है। लेकिन शरीर में शुगर का संतुलन सिर्फ खाने से तय नहीं होता। क्या आप जानते हैं कि नींद भी इसमें अहम भूमिका निभाती है? अगर रात में लगातार कम नींद मिल रही है या सोने-जागने का समय रोज बदल रहा है, तो इसका असर शरीर के हार्मोन्स और अंदरूनी घड़ी पर पड़ सकता है। इससे इंसुलिन के काम करने का तरीका भी प्रभावित हो सकता है। इंसुलिन वह हार्मोन है जो खून में मौजूद ग्लूकोज को शरीर की कोशिकाओं तक पहुंचाने में मदद करता है। जब शरीर इंसुलिन का सही तरीके से इस्तेमाल नहीं कर पाता, तो इसे इंसुलिन रेजिस्टेंस कहा जाता है और ब्लड शुगर बढ़ सकता है। शरीर को स्वस्थ रखना हो या ब्लड शुगर कंट्रोल करना, नींद सभी के लिए बहुत जरूरी है।

नींद की कमी से इंसुलिन पर असर

जब आपकी नींद लगातार कम होती है, तो शरीर की सामान्य हार्मोनल लय प्रभावित हो सकती है। इसका असर इंसुलिन और ब्लड शुगर के संतुलन पर भी पड़ सकता है। नींद की कमी या रात में काम करने जैसी स्थिति में शरीर के हार्मोन्स में बदलाव हो सकता है। इससे इंसुलिन रेजिस्टेंस और ब्लड शुगर को नियंत्रित करना मुश्किल हो सकता है। रोज कम सोना सिर्फ थकान की वजह नहीं बनता, बल्कि शरीर के मेटाबॉलिज्म और हार्मोन्स पर भी असर डाल सकता है।

कम सोने से डायबिटीज का खतरा?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि अगर आप एक रात भी अच्छी नींद नहीं लेते हैं तो इसका असर अगले दिन के कामकाज पर पड़ सकता है। वहीं लंबे समय तक नींद की रहने वाली समस्या आपके लिए गंभीर समस्याओं का कारण बन सकती है। अगर लगातार नींद पूरी नहीं हो रही है, तो इसका असर शरीर के शुगर कंट्रोल पर भी देखा जा सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार रोजाना 7 घंटे से कम नींद लेना टाइप-2 डायबिटीज के जोखिमों को बढ़ाने वाला हो सकता है। इसलिए नींद को अपनी प्राथमिकता बनाना जरूरी है।

देर रात तक जागने की आदत कई बार खाने का समय भी बदल देती है। इससे भूख वाले हार्मोन्स में भी असंतुलन हो सकता है। रात में बार-बार कुछ खाना, देर से भारी भोजन करना या रोज अलग-अलग समय पर खाना ब्लड शुगर को कंट्रोल करना मुश्किल कर सकता है। खासकर रात की शिफ्ट में काम करने वालों में सोने और खाने का समय बिगड़ जाता है। इससे आपकी मुश्किलें और भी बढ़ सकती हैं।

डायबिटीज में नींद को भी दें जरूरी जगह

अगर आप डायबिटीज का शिकार हैं तो सिर्फ आहार और व्यायाम पर ध्यान देना काफी नहीं है। अच्छी नींद भी स्वस्थ दिनचर्या का हिस्सा होना चाहिए। कोशिश करें कि रोज लगभग एक ही समय पर सोएं और जागें और शरीर को पर्याप्त नींद दें। अगर लगातार नींद की समस्या है या नींद पूरी करने के बावजूद दिनभर बहुत थकान रहती है, तो डॉक्टर से सलाहकार जरूर ले लें। डायबिटीज में खाने की प्लेट के साथ-साथ अपनी रात की नींद पर भी बहुत जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button