स्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

CIBIL Score: समय पर चुकाएं लोन की किस्त, अच्छा रहेगा सिबिल स्कोर

  • मऊ में चार शिक्षण संस्थानों में हजारों विद्यार्थियों को दी गई वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा की जानकारी

CIBIL Score: अगर आपने बैंक से लोन लिया है तो उसकी किस्त समय पर चुकाएं। इससे आपका सिबिल (CIBIL) स्कोर अच्छा बना रहेगा और भविष्य में जरूरत पड़ने पर आसानी से लोन मिल सकेगा। साथ ही, बचत करने की आदत डालें, ताकि आपका भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहे। साइबर ठगों से भी सतर्क रहें। वे लोगों को ठगने के लिए लगातार नए-नए तरीके अपना रहे हैं। किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ अपना आधार नंबर, ओटीपी, एटीएम पिन या बैंक खाते से जुड़ी जानकारी साझा न करें। ये बातें साइबर सुरक्षा और बैंकिंग विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों और ग्रामीणों को बताईं।

CIBIL Score: समय पर चुकाएं लोन की किस्त, अच्छा रहेगा सिबिल स्कोर
उत्तर प्रदेश पुलिस के सहयोग से बजाज फाइनेंस लिमिटेड ने मऊ जिले के चार प्रमुख शिक्षण संस्थानों में अपने वित्तीय साक्षरता और साइबर सुरक्षा अभियान ‘अर्थसूत्र संवाद’ का आयोजन किया। कार्यक्रम में क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें सही जवाब देने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। यह अभियान भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की वित्तीय जागरूकता पहल के अनुरूप चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य युवाओं और ग्रामीण समुदायों को पैसों के सही प्रबंधन, वित्तीय फैसलों और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाना है।

कोपागंज, दरगाह और मधुबन में दी गई साइबर सुरक्षा की सीख

जिले के कोपागंज क्षेत्र के ख्वाजापुर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर सेवा शिक्षण संस्थान से इस अभियान की शुरुआत हुई। इसके बाद दरगाह स्थित बापू स्मारक इंटर कॉलेज, राजेंद्रनगर गांव के अमर ज्योति ग्रुप ऑफ़ स्पेशल एजुकेशन और मधुबन स्थित शहीद अक्षयवर मल्ल महिला महाविद्यालय में भी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। मधुबन थाना प्रभारी केके गुप्ता ने विद्यार्थियों को साइबर ठगी से बचने के उपाय बताए। उन्होंने कहा कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर अनजान लोगों की फ्रेंड रिक्वेस्ट स्वीकार करने से बचना चाहिए। ऐसा करने पर साइबर ठगी का शिकार होने का खतरा रहता है। उन्होंने बताया कि अगर किसी के साथ ऑनलाइन वित्तीय ठगी होती है तो शुरुआती 60 मिनट बेहद महत्वपूर्ण होते हैं। इसे ‘गोल्डन ऑवर’ कहा जाता है। ठगी होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें। इससे ठगी की रकम को फ्रीज कराने और वापस पाने की संभावना बढ़ सकती है।

CIBIL Score: समय पर चुकाएं लोन की किस्त, अच्छा रहेगा सिबिल स्कोर

ईएमआई के दबाव से बचने और सिबिल स्कोर सुधारने की सीख

अभियान के दौरान विद्यार्थियों को जरूरत और शौक के बीच अंतर समझाया गया। इस दौरान सैकड़ों विद्यार्थियों ने शपथ ली कि वे महंगे स्मार्टफोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और अन्य सामान ईएमआई (EMI) पर खरीदने के लिए अपने माता-पिता पर अनावश्यक दबाव नहीं डालेंगे। बजाज फाइनेंस के प्रवक्ता ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का मतलब केवल बचत करना या लोन लेना नहीं है। इसका अर्थ वित्तीय सेवाओं से जुड़े जोखिमों को समझना और सोच-समझकर सही फैसले लेना भी है।

CIBIL Score: समय पर चुकाएं लोन की किस्त, अच्छा रहेगा सिबिल स्कोर

उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि अपनी जरूरतों को प्राथमिकता देनी चाहिए और केवल शौक पूरा करने के लिए कर्ज लेने से बचना चाहिए। लोन की किस्त समय पर चुकाने और आर्थिक अनुशासन बनाए रखने से अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड बनता है। इससे सिबिल (CIBIL) स्कोर बेहतर होता है और भविष्य में लोन मिलने की पात्रता मजबूत होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button