वेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Lucknow KGMU: विशेषज्ञों ने किया डेंटल इम्प्लांट्स के बढ़ते चिकित्सीय महत्व को रेखांकित

Lucknow KGMU: केजीएमयू प्रोफेसर, डॉ. कमलेश्वर सिंह (सचिव, IPS यूपी स्टेट ब्रांच) ने मरीजों को बेहतर और स्थायी दंत उपचार प्रदान करने में डेंटल इम्प्लांट्स के बढ़ते चिकित्सीय महत्व को रेखांकित किया। डॉ. कौशिक कुमार पांडेय (आयोजन अध्यक्ष, CDE कार्यक्रम) ने डेंटल इम्प्लांटोलॉजी में समग्र रोगी प्रबंधन (पेशेंट मैनेजमेंट) और आधुनिक सर्जिकल पद्धतियों पर अपने महत्वपूर्ण चिकित्सीय अनुभव साझा किए। डॉ. रघुवर दयाल सिंह (अध्यक्ष, IPS यूपी स्टेट ब्रांच) ने समाज में डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के प्रति जागरूकता बढ़ाने और इसके दीर्घकालिक लाभों को आम जनता तक पहुँचाने की आवश्यकता पर जोर दिया।

करियर पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज एंड हॉस्पिटल (करियर डेंटल कॉलेज) के प्रोस्थोडॉन्टिक्स विभाग (Department of Prosthodontics) द्वारा इंडियन प्रोस्थोडॉन्टिक सोसाइटी (IPS) – उत्तर प्रदेश स्टेट ब्रांच के संयुक्त तत्वावधान में दंत प्रत्यारोपण (डेंटल इम्प्लांटोलॉजी) पर एक विशेष सतत दंत चिकित्सा शिक्षा (CDE) कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। इस शैक्षणिक कार्यक्रम में विभिन्न डेंटल कॉलेजों के 200 से अधिक प्रतिनिधियों (डेलीगेट्स), परास्नातक (PG) छात्रों, रेजिडेंट डॉक्टरों और संकाय सदस्यों (फैकल्टी) ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रख्यात अतिथि वक्ता डॉ. गोपाल गोयल का ज्ञानवर्धक व्याख्यान रहा, जिन्होंने “डेंटल इम्प्लांट्स के लिए प्रोस्थेटिक विकल्प” विषय पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उपस्थित प्रतिभागियों को डेंटल इम्प्लांटोलॉजी की आधुनिक तकनीकों से अवगत कराया और मरीजों के पुनर्वास (रिहैबिलिटेशन) में इसके क्रांतिकारी लाभों पर प्रकाश डाला। डॉ. अज़मत अली (चेयरमैन, करियर डेंटल कॉलेज) ने संस्थान में मरीजों की नियमित देखभाल (रूटीन पेशेंट केयर) के उच्च मानकों पर अपने विचार साझा किए और गुणवत्तापूर्ण दंत चिकित्सा सेवाएं प्रदान करने की संस्थान की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर डॉ. अरविंद कुमार सिंह, डॉ. देवेंद्र चोपड़ा, डॉ. कौशल किशोर अग्रावल(कोषाध्यक्ष, IPS यूपी स्टेट ब्रांच), डॉ. अफसर सिद्दीकी (प्रबंध निदेशक, करियर इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज), और डॉ. बालासुंदरी श्रीधर (प्राचार्या, करियर डेंटल कॉलेज, लखनऊ) की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के सफल संचालन में संकाय सदस्य डॉ. फौजिया, डॉ. शैली त्यागी, डॉ. अभिषेक कटियार, डॉ. उमर तथा विभिन्न दंत चिकित्सा महाविद्यालयों से आए अतिथि शिक्षकों का विशेष योगदान रहा। यह CDE कार्यक्रम अत्यंत सफल रहा और इसने भावी दंत चिकित्सकों एवं विशेषज्ञों के बीच डेंटल इम्प्लांटोलॉजी के व्यावहारिक व चिकित्सीय ज्ञान को समृद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button