ग्रूमिंग टिप्सपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Winter Diet: सर्दियों में जरूर खाएं बथुआ का साग, इसके हैरान करने वाले फायदे

Winter Diet: सर्दियों के मौसम में हरी पत्तेदार सब्जियों का भरपूर मात्रा में सेवन किया जाता है। इन्हीं में से एक है बथुआ, जिसे सेहत के लिहाज से बेहद फायदेमंद माना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि सर्दियों में बथुआ खाने से शरीर को कौन-कौन से फायदे मिलते हैं?

बथुआ में पाए जाते हैं ये पोषक तत्व

सर्दियों में पाई जाने वाली बथुआ में कई बेहतरीन पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह विटामिन, मिनिरल्स, एंटी ऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भरपूर है। 100 ग्राम बथुआ में लगभग 42 कैलोरी और चार ग्राम प्रोटीन और चार ग्राम फाइबर होती हैं। साथ ही इसमें फोलेट कम्पाउंड पाए जाते हैं जो रेड सेल्स को बनाने में मददगार है।

सर्दियों में बथुआ खाने के फायदे

  • डाइजेशन में मददगार: बथुआ में मौजूद डायटरी फाइबर आपकी पाचन प्रकिया को बेहतर करते है। यह डाइजेशन सिस्टम को मजबूत कर, कब्ज, गैस और अपच से राहत दिलाने में मददगार है।

  • हार्ट के लिए फायदेमंद: बथुआ हार्ट की सेहत के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। दरअसल, इसमें मौजूद पोटेशियम, मैग्नीशियम, डाइटरी फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स ब्लड प्रेशर और बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल रखने में मदद करते हैं। यह प्लांट बेस्ड फ़ूड है जो शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल को पिघलने में मददगार है।

  • हड्डियों और दांतों के लिए फायदेमंद: अपनी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए अपनी डाइट में बथुआ ज़रूर शामिल करें। इसमें मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन के हड्डियों की मजबूती और घनत्व को बनाए रखने में मदद करते हैं, जबकि विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स मसूड़ों और दांतों की सेहत को सहारा देते हैं

डाइट में कैसे करें शामिल?

बथुआ का सेवन आप अपनी डाइट में कई तरह से कर सकते हैं। आप इसे रायता, साग/सब्जी, दाल और पराठे के रूप में आसानी से शामिल कर सकते हैं। इसमें आयरन, कैल्शियम, फाइबर और विटामिन A व C भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो पाचन और सेहत के लिए अच्छे होते हैं। आप इसे अपनी डाइट में प्रोटीन वाले फ़ूड के साथ भी शामिल कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button