स्वास्थ्य और बीमारियां

महिलायें हर साल जरूर करवायें ये मेडिकल टेस्ट, बीमारियों पर रहेगा कंट्रोल

गम्भीर बीमारियों से बचने और स्वस्थ रहने के लिए लोगों को जहां अपने खान-पान और लाइफस्टाइल पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है। वहीं उनको रेग्युलर हेल्थ चेकअप कराना भी महत्वपूर्ण होता है। इसी तरह महिलाओं में कुछ बीमारियों और स्वास्थ्य समस्याओं का जोखिम भी अधिक होता है इसीलिए उन्हें कुछ विशेष हेल्थ चेकअप्स जरूर कराने चाहिए।

कुछ-कुछ समय के बाद इन टेस्ट्स को कराते रहने से शरीर के भीतर हो रहे बदलावों को समझने और किसी बीमारी की आशंका या उसके लक्षणों को पहचान पाने में भी मदद होती है।

थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट

थायरॉइड ग्लैंड से जुड़ी गड़बड़ियों का पता लगाने के लिए थायरॉइड प्रोफाइल टेस्ट कराया जाता है। महिलाओं में थायरॉइड का रिस्क अधिक होता है जो मोटापा और फर्टिलिटी से जुड़ी समस्याएं बढ़ा सकता है। इनका पता लगाने के लिए थायरॉइड टेस्ट जरूर कराएं।

ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग

महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर होने और ब्रेस्ट कैंसर की वजह से मृत्यु का रिस्क ब्रेस्ट कैंसर के प्रति महिलाओं को बहुत सावधान रहना चाहिए। आप डॉक्टर से मैन्युअल स्क्रीनिंग करवा सकते हैं, जिसमें वह खुद ही इस बीमारी के लक्षणों की जांच करते हैं। वहीं अधिक खतरा वर्ग में आने वाली महिलाओं को मैमोग्राफी करवाने की सलाह दी जाती है।

विटामिन B12 टेस्ट

जैसा कि विटामिन बी 12 की कमी महिलाओं में अधिक देखी जाती है और यह स्वास्थ्य के लिए घातक भी होती है। नर्वस सिस्टम और हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए विटामिन बी12 की सही मात्रा बहुत आवश्यक है। इसकी कमी होने पर कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं का रिस्क भी बढ़ जाता है। उन सभी समस्याओं से बचने के लिए विटामिन बी12 के लेवल की जांच जरूर करवानी चाहिए। इसी तरह विटामिन डी लेवल की भी जांच हर 6 या 12 महीने में एक बार जरूर कराएं।

CBC टेस्ट

इसे कंप्लीट ब्लड सेल्स टेस्ट के नाम से जाना जाता है। इस टेस्ट में रक्त में लाल कणिकाओं, सफेद कणिकाओं, हीमोग्लोबिन, प्लेटलेट्स, प्लाज़्मा आदि का लेवल तय किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button