ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

कई बीमारियों का खतरा कम कर सकती है एक ‘जादू की झप्पी’, दिल पर होता है ऐसा असर

प्यार से दी गई एक झप्पी न सिर्फ सारे गिले-शिकवे दूर कर सकती है बल्कि हमारे शरीर को कई बीमारियों से बचा भी सकती है। गले लगाना किसी के लिए प्यार जताने का सबसे हसीन अहसास है। बहुत किस्मत वाले होते हैं वो लोग, जिनके पास कोई गले लगाने के लिए होता है। कोई आपको गले लगाता है तो इससे दिल और दिमाग दोनों पर गहरा असर पड़ता है।

आपका एक Hug शरीर को कई बीमारियों से बचा सकता है। मेडिकल साइंस भी इस बात को मानती है कि गले गलाने से सेहत पर सकारात्मक असर पड़ता है। गले लगाने या गले लगने से कई बीमारियों को भी दूर किया जा सकता है। इसलिए, रोज सुबह और शाम किसी अपने को एक बार गले जरूर लगाएं। इससे आपकी सेहत में सुधार आने लगेगा।

गले लगाने के फायदे (Benefits Of Hugging)

अच्छा होगा मूड

गले लगाने से मूड बेहतर होता है। अगर आप किसी बात से परेशान हैं और कोई आपको गले लगा ले तो कुछ वक्त के लिए आपकी टेंशन कम हो जाती है। गले लगाने से हैप्पी हार्मोंस निकलते हैं, जो मूड को बेहतर बनाते हैं।

दूर होता है तनाव

गले लगने या लगाने से तनाव भी दूर होता है। इसकी वजह है कि जब आप किसी को गले लगाते हैं तो शरीर में कोर्टिसोल लेवल कम होने लगता है। इसे स्ट्रेस हॉर्मोन कहते हैं। कोर्टिसोल हार्मोन कम होने से तनाव, चिंता जैसी समस्याएं कम होती हैं।

ब्लड प्रेशर होगा नॉर्मल

गले लगाने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। पूरे शरीर में ऑक्सीजन की सप्लाई सही ठंग से होती है, जिससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल रहता है। गले लगाने से ऑक्सीटोसिन रिलीज होता है, जिसे साइंस की भाषा में ‘कडल हार्मोन’ कहते हैं। इससे बॉडी रिलेक्स होती है।

खुश होता है दिल

गले लगाने से दिल का स्वास्थ्य भी बेहतर बनता है। इससे आप ज्यादा खुश और सुरक्षित फील करते हैं। गले लगना शरीर के लिए मेडिटेशन का काम करता है। इससे मन शांत होता है और सुकून मिलता है, जिससे दिल (Heart) भी खुश होता है।

तेज होता है दिमाग

रोजाना गले लगाने से याददाश्त तेज होती है। इससे शरीर में ऑक्सीटोसिन हार्मोन रिलीज होता है, जिससे दिमाग तेज और तनाव दूर होता है। इसलिए, हर दिन गले लगाना जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button