ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Appendix: पेट दर्द से हैं परेशान? कहीं ये अपेंडिक्स तो नहीं, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

Appendix: लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और अस्वस्थ खान-पान ने कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। जो बीमारियां पहले 50 की उम्र के बाद होती थीं, उनका खतरा अब बच्चों, किशोरों और युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। क्या आपके पेट में भी अक्सर दर्द या सूजन बनी रहती है? पेट दर्द की दवाओं भी आराम नहीं मिल रहा है, कहीं आपको अपेंडिक्स की बीमारी तो नहीं हो गई है? अपेंडिक्स की समस्या भी अब काफी आम होती जा रही है। अपेंडिक्स एक छोटा सा उंगली के आकार का पाउच होता है जो बड़ी आंत से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इम्यून सिस्टम को ठीक रखने और पेट ठीक रखने में भी ये जरूरी है। जब अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है तो इसके कारण कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं।  आइए जानते हैं कि अपेंडिक्स की दिक्कत क्या है और किन लोगों को इसका खतरा होता है?

अपेंडिक्स के बारे में जानिए? | Appendix

अपेंडिक्स में सूजन आ जाने की समस्या को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। इससे आपके पेट के निचले हिस्से में तेज और अचानक बहुत दर्द हो सकता है। अपेंडिक्स एक छोटी ट्यूब जैसी थैली होती है, जो आपकी बड़ी आंत के निचले दाहिने सिरे से बाहर निकली होती है। आपकी बड़ी आंत से गुजरने वाला मल आपके अपेंडिक्स को ब्लॉक या संक्रमित कर सकता है, जिससे सूजन हो जाती है। अपेंडिक्स में सूजन पर अगर ध्यान न दिया जाए तो अपेंडिक्स फट भी सकता है, ये एक मेडिकल इमरजेंसी है।

इसमें सूजन की समस्या क्यों होती है? | Appendix

हर साल दुनिया भर में लाखों लोग अपेंडिसाइटिस की दिकक्त हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों ने अपेंडिक्स की समस्या बढ़ा दी है। जंक फूड्स, लो फाइबर वाली डाइट, पानी की कमी और पाचन संबंधी बीमारियां इसका प्रमुख कारण हैं। अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। पर ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।

अपेंडिसाइटिस की क्या पहचान है? | Appendix

अपेंडिसाइटिस में पेट में दर्द होना सबसे आम लक्षण होता है। हालांकि उम्र और अपेंडिक्स की स्थिति के आधार पर दर्द कम या ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा अपेंडिक्स के कारण और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

  • पेट के निचले दाहिने हिस्से में अचानक दर्द शुरू होना।

  • नाभि के आसपास अचानक दर्द शुरू होना और अक्सर पेट के निचले दाहिने हिस्से तक चला जाता है।

  • खांसने, चलने या कोई भी झटका लगने पर दर्द बढ़ जाता है।

  • मतली और उल्टी।

  • भूख न लगना।

  • कब्ज या दस्त के साथ पेट फूलने की दिक्कत

अपेंडिक्स से कैसे बचें? | Appendix

अपेंडिक्स की समस्या पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि इसका समय पर इलाज न किया गया और अपेंडिक्स फट जाए तो इससे पेट में संक्रमण बढ़ने का जोखिम रहता है। अपेंडिसाइटिस से बचाव के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

  • फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें अधिक खाएं।

  • दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।

  • जंक फूड कम खाएं और पाचन तंत्र की सफाई के प्रोबायोटिक फूड जैसे दही आदि का सेवन करते रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button