ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

Monsoon Anxiety से हो रहे परेशान, जानिए इस समस्या को दूर करने के उपाय

कई लोग बदलते मौसम में एंग्जाइटी (Anxiety) की समस्या का शिकार हो जाते हैं। अगर आपको भी मानसून एंग्जाइटी (Monsoon Anxiety) हो रही है तो इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए कुछ छोटी-छोटी टिप्स को फॉलो करना शुरू कर सकते हैं। यकीन मानिए ये टिप्स मानसून एंग्जाइटी को काफी हद तक कम कर सकती हैं।

साउंड स्लीप (Sound Sleep) आपकी एंग्जाइटी को कम करने में मददगार साबित हो सकती है। सोने से कम से कम 1-2 घंटे पहले आपको अपने फोन से दूरी बना लेनी चाहिए। सोने का टाइम सेट करें यानी रात में एक ही समय पर सोएं और अगली सुबह एक ही समय पर उठें। आप लाइट थेरेपी को भी यूज कर सकते हैं। सुबह-सुबह डेलाइट स्पेक्ट्रम लैंप का इस्तेमाल करने से भी आपके मूड पर पॉजिटिव असर पड़ सकता है।

Monsoon Anxiety से हो रहे परेशान, जानिए इस समस्या को दूर करने के उपाय

फायदेमंद साबित होगा योग | Prevention of Monsoon Anxiety

रोजाना 15 मिनट योग करने से मॉनसून एंग्जाइटी को दूर किया जा सकता है। डांस थेरेपी भी आपके मूड को सुधारने में असरदार साबित हो सकती है। इसके अलावा इस समस्या से बचने के लिए आपको कैफीन के सेवन को भी कम कर देना चाहिए। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बारिश में ज्यादा मात्रा में कैफीन लेने से बेचैनी बढ़ सकती है। कैफीन की जगह आप कैमोमाइल या फिर लेमन टी जैसी हर्बल चाय पी सकते हैं।

यह भी पढ़ें: मॉनसून में Sugar Patient के लिए बढ़ जाती है दिक्‍कत, सावधानी बरत कर करें कंट्रोल

एंग्जाइटी को कैसे कम करें? | Prevention of Monsoon Anxiety

लैवेंडर या फिर पेपरमिंट एसेंशियल ऑयल की खुशबू भी एंग्जाइटी को कम करने में कारगर साबित हो सकती है। इसके अलावा मॉनसून एंग्जाइटी की समस्या से बचने के लिए घर में अच्छा वेंटिलेशन होना जरूरी है। हेल्दी एयर क्वॉलिटी आपकी मेंटल हेल्थ को सुधार सकती है। अगर इस तरह की टिप्स को फॉलो करने के बाद भी आपको आराम नहीं मिल पा रहा है तो आपको साइकोथेरेपी की मदद लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button