ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

आंखों के धुंधलेपन से  हैं परेशान, आयुर्वेदिक नुस्खे से मिलेगा बड़ा ही आराम

Weak Eyesight Problem: आंखों की कमजोरी काफी खतरनाक है। अगर इसे सही करने के लिए कदम नहीं उठाए गए तो धुंधलापन गंभीर हो सकता है। आजकल तो बच्चे-बच्चे को नजर का चश्मा लगा हुआ है। साफ देखने के लिए चश्मा लगाने से मदद मिलती है। लेकिन अगर इसे पूरी तरह ठीक करना चाहते हैं तो इस आयुर्वेदिक उपाय को अपनाइए। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं कि नजर का धुंधलापन दूर करने का एक ही तरीका है, जो कि खाना खाने के बाद आंखों पर हाथ रखना है।

How To Glow Skin in Winter | Thand Main Skin Care Kaise Kare | Skin Care Tips in Winters in Hindi

आंखें कमजोर होने के लक्षण क्या हैं? | Weak Eyesight Problem

आंखों की कमजोरी कई संकेत देती है। जैसे नजर धुंधली पड़ना, बीच-बीच में साफ दिखने में परेशानी, सिरदर्द, लाइट के आसपास रंग-बिरंगा घेरा दिखना, रात में कम दिखना, भेंगापन, आंखें सूखना, आंखों में चौंध पड़ना, आंख में दर्द, लाल होना आदि।

आंखों की रोशनी बढ़ाने का उपाय | Weak Eyesight Problem

  • भोजन के बाद दोनों हाथों की हथेली को आपस में तेज-तेज रगड़ें।
  • इसके बाद इन्हें आंखों पर लगाएं।
  • हथेलियों की गर्मी को आंखों पर महसूस करें और ऐसा दो-तीन बार करें।
  • ऐसा करने से आंखों के धुंधलेपन या अंधापन की संभावना कम होती है।

आंखों के लिए जरूरी पोषण | Weak Eyesight Problem

  • विटामिन ए
  • विटामिन सी
  • विटामिन ई
  • कैरोटेनोइड
  • फ्लेवेनोइड
  • सेलेनियम
  • फैटी एसिड

आंखों को हेल्दी रखने वाले फूड | Weak Eyesight Problem

गाजर, पालक, अंडे का पीला भाग आई हेल्थ के लिए विटामिन ए देता है। इसके अलावा ब्रोकली, संतरा आदि से विटामिन सी ले सकते हैं। बाकी पोषक तत्व लेने के लिए बादाम, सूरजमुखी के बीज, डार्क चॉकलेट, आड़ू, नट्स आदि खाएं।

नजर कमजोर होने से बचाने के लिए क्या करें? | Weak Eyesight Problem

इस काम के लिए आपको सबसे पहले रेगुलर आई चेकअप करवाना चाहिए। इसके अलावा डायबिटीज, हाई बीपी, कम रोशनी में पढ़ना, देर तक स्क्रीन देखना जैसी चीजों को कंट्रोल करना चाहिए। यह सारे काम आंखों को कमजोर बनाने का काम करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button