स्वास्थ्य और बीमारियां

महाराष्ट्र में सैकड़ों चूजों की मौत से Bird Flu की आहट? इंसानों के लिए कितनी खतरनाक है ये बीमारी?

महाराष्ट्र के लातूर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर आप भी परेशान हो सकते हैं। लातूर के एक ढालेगांव में एक पोल्ट्री फॉर्म में 4 हजार से भी ज्यादा चूजों की मौत हो गई है। इन चूजों की मौत क्यों और कैसे हुई इसका पता फिलहाल लगाया जा रहा है। मगर, सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या यह इंसानों के लिए भी खतरनाक है?

अभी साफ तो नहीं कह सकते हैं कि उनकी मौत बर्ड फ्लू (Bird Flu) से हुई है, क्योंकि इस पूरे मामले की जांच प्रशासन कर रही है। इससे पहले उदगीर शहर में 50 कौओं की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई थी, जिसकी पुष्टी हो चुकी थी। यह चूजे सिर्फ 6 दिन के थे। अभी यह कहना जल्दबाजी होगा कि इन चूजों की मौत बर्ड फ्लू से हुई है, क्योंकि इसकी जांच जारी है।

तेजी से बढ़ रहा है बर्ड फ्लू

इस वायरस ने पिछले दो सालों में दुनिया के कई देशों में लाखों पक्षियों का सफाया किया है। इसने सिर्फ पक्षी ही नहीं, कई जानवरों को भी बुरी तरह से प्रभावित किया है, जिनमें ऊदबिलाव, सील, हार्बर पोर्पस और लोमड़ी आदि शामिल हैं। ऐसे में हमें ये जान लेना जरूरी है कि आखिर बर्ड फ्लू से संक्रमित होने के बाद इंसानों में कौन-कौन से लक्षण दिखाई दे सकते हैं?

इंसानों के लिए कितना खतरनाक है बर्ड फ्लू? (How dangerous is bird flu for humans?)

बर्ड फ्लू जिसे एवियन इन्फ्लूएंजा (Avian Influenza) के नाम से भी जाना जाता है। संक्रमित पक्षियों या उनकी गंदगी के डायरेक्टर कॉन्टैक्ट में आने से इंसानों में भी तेजी से फैलता है। मनुष्यों को बर्ड फ्लू होना रेयर है, लेकिन यह हल्की से लेकर गंभीर बीमारी का कारण बन सकता है, जिसमें मृत्यु भी हो सकती है।

इंसानों में कैसे फैलता है बर्ड फ्लू? (How does bird flu spread to humans?)

संक्रमित पक्षियों के पास रहने से यह बीमारी तेजी से फैलती है। संक्रमित पक्षियों, उनके पंखों या बिस्तर को छूना, या उन्हें मारना या खाना पकाने के लिए तैयार करना। अगर किसी जानवर को बर्ड फ्लू है तो उसके दूध को बिना उबाले पीने से भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ता है।

इंसानों में बर्ड फ्लू के लक्षण (Symptoms of Bird Flu in Humans)

बहुत तेज बुखार होना, गर्मी या कंपकंपी महसूस करना।

मांसपेशियों में दर्द होना।

सिर में दर्द।

खांसी और सांस लेने में तकलीफ।

दस्‍त।

बीमार पड़ना।

पेट में दर्द।

सीने में दर्द।

नाक और मसूड़ों से खून निकलना।

आंख आना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button