गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Bottle Gourd: लौकी खाने से कौन सी बीमारी दूर होती है, जानिए और खाना शुरू कीजिए

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi: भले ही लोग लौकी का नाम सुनकर मुंह बना लेते हों, लेकिन लौकी शरीर के लिए बहुत फायदेमंद सब्जी है। लौकी सभी सीजन में असानी से मिलने वाली हरी सब्जी है। लौकी को अपनी डाइट में शामिल कर कई बीमारियों को दूर भगाया जा सकता है। बीमार होने पर डॉक्टर सबसे पहले लौकी जैसी सुपाच्य सब्जी खाने की सलाह देते हैं। आयुर्वेद में लौकी से होने वाले अनगिनत फायदे बताए गए हैं। लौकी न सिर्फ एक सब्जी है बल्कि गुणों का खजाना है। लौकी खाने से मोटापा, शुगर, कोलेस्ट्रॉल और कब्ज जैसी कई बीमारियों को दूर किया जा सकता है।

लौकी खाने से कौन सी बीमारी ठीक होती है? | Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi

 

गैस एसिडिटी में लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi) अगर आपको पेट से जुड़ी समस्याएं रहती है तो लौकी खाना शुरू कर दें। लौकी खाने से एसिडिटी या अपच जैसी समस्याएं दूर होती हैं। लौकी खाने से पेट साफ रहता है और गट हेल्थ में सुधार आता है।

 

दिल के बीमारी में लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi) हार्ट की बीमारी से राहत पाने के लिए खाने में लौकी शामिल कर सकते हैं। लौकी का सेवन करने से दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है। रोजाना 100-150 लौकी का रस पीने से दिल की सेहत में सुधार आएगा।

Bottle Gourd Side Effects: लौकी के साथ भूलकर भी न खाएं 4 चीज

सफेद पानी को रोकने के लिए लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi) महिलाओं को अक्सर सफेद पानी निकलने की समस्या होती है। जिससे शरीर में कमजोरी आने लगती है। व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या होने पर लौकी का सेवन फायदेमंद होता है।

 

शुगर में लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi)डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए लौकी खानी चाहिए। लौकी का जूस पीने और लौकी की सब्जी खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

दिल की सेहत के लिए फायदेमंद है लौकी, जानिए क्या हैं इसके अन्य लाभ - eating bottle  gourd can be beneficial for the heart know its other benefits in hindi -  News18 हिंदी

वजन घटाने के लिए लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi)लौकी में भरपूर पानी और फाइबर होने की वजह से वजन घटाने में मदद मिलती है। लौकी लो कैलोरी सब्जी है जिससे आसानी से पेट भर जाता है और मोटापा कम होने लगता है। वेट लॉस करने के लिए लौकी सबसे अच्छी सब्जी में से एक है।

 

हाई ब्लड प्रेशर में लौकी (Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi) बीपी के मरीज को भी लौकी का सेवन करना चाहिए। लौकी में पोटेशियम पाया जाता है जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है। लौकी में फ्लेवोनॉइट्स थ्रोम्बोक्सेन नामक प्रोटीन होता है जो खून को पतला करता है।

 

लौकी में कौन सा विटामिन होता है? | Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi

लौकी में विटामिन सी, विटामिन बी, विटामिन ए, विटामिन ई पाए जाते हैं। लौकी में मिनिरल जैसे आयरन, पोटैशियम और मैग्नीशियम भी भरपूर होते हैं। इसके अलावा जिंक, फोलिक एसिड, कॉपर और सेलेनियम जैसे खनिज पाए जाते हैं। लौकी कैल्शियम और फास्फोरस का अच्छा सोर्स है।

कौन सी लौकी खानी चाहिए? | Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi

लौकी की दो खास प्रजातियां भारत में पाई जाती हैं। जिसमें गोल आकार की लौकी को नरेन्द्र माधुरी लौकी कहते हैं और लंबे आकार की लौकी को शिवानी माधुरी कहते हैं। आप कोई सी भी लौकी खा सकते हैं। हालांकि गोल लौकी का स्वाद काफी अच्छा होता है?

लौकी की तासीर क्या होती है? | Bottle Gourd Eating Benefits in Hindi

लौकी प्रकृति से मीठी और तासीर में ठंडी होती है। गर्मियों के लिए लौकी बेहतरीन सब्जी है। गर्मियों में रोजाना लौकी का जूस पीने से पेट ठंडा रहता है। सर्दियों में लौकी की सब्जी बनाकर खा रहे हैं तो गर्मागरम खाएं। सर्दियों में लौकी का सूप पीना अच्छा होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button