ये 5 सीक्रेट अपनाने से लंबे समय तक रहेंगे फिट और हेल्दी, बढ़ जाएगी उम्र

जवानी में हम मुसीबतों के पीछे भागते है, बुढ़ापे में मुसीबतें हमारे पीछे भागती हैं। मगर, सोचिए अगर बुढ़ापा आए ही ना तो कैसा रहेगा। शरीर भले ही बूढ़ा हो जाए पर दिल तो हमेशा बच्चा ही रहना चाहिए। तभी आप जीवन का असली आनंद ले सकते हैं। मन को जवान रखिए यकीन मानिए आप कभी बूढ़े नहीं होंगे। वैसे एज ना होने से यहां इशारा ज़िंदगी में 10 कीमती साल बढ़ाने से है। जी हां, कुछ आदतों को अपनाकर आप अपनी उम्र को पूरे 10 साल बढ़ा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: भारत में तेजी से बढ़ रही है Vitamin D की कमी की समस्या, ऐसे लोगों को सबसे ज्यादा खतरा!
10 साल उम्र बढ़ाने के के 5 सीक्रेट्स
1- हफ्ते में कम से कम 5 दिन 30 मिनट वॉक कीजिए। इससे बीमार होने के दिन 43% कम हो जाते हैं।
2- फाइव टू का फॉर्मूला अपनाइए यानी 5 दिन नॉर्मल खाना खाए और 2 दिन फास्टिंग करें।
3- हफ्ते में कम से कम 3 दिन ऐसा वर्कआउट जरूर करें कि 8-10 मिनट तक सांस फूलने की कंडीशन रहे, इससे मसल्स ग्रोथ होती है और 30% तक बीमारियों का रिस्क घट जाता है।
4- रोज 20 मिनट ध्यान-मेडिटेशन करें, इससे बॉडी सेल्स डैमेज कम होंगे और उम्र लंबी होगी।
5- ये काम सब करते हैं, लेकिन ध्यान कोई नहीं देता। पानी पीते हैं तो एकदम से नहीं, बल्कि घूंट-घूंट करके पीजिए। इससे एकाग्रता बढ़ती है, थकान घटती है और जोड़ मजबूत रहते हैं।
अनहेल्दी लाइफस्टाइल को छोड़कर अगर आपने ये 5 बातें अपनी जिंदगी में अपना ली और लंबे समय तक लगातार इन्हें फॉलो किया तो आप कई खतरनाक बीमारियों से बच सकते हैं।
लाइफस्टाइल से जुड़ी बीमारियों, जैसे- हार्ट अटैक, हाई बीपी, कोलेस्ट्रॉल, मोटापा, डायबिटीज और थायराइड से भी बच सकते हैं।