Carrot Eating Benefits: सेहत के लिए फायदेमंद है गाजर, बस खाने का सही तरीका जान लें


Carrot Eating Benefits: सर्दियों में गाजर का सीजन होता है। लोग गाजर का जूस, गाजर का सलाद और सब्जी खाते हैं। इतना ही नहीं गाजर से कई तरह की मिठाई भी बनती हैं। सर्दियों में गाजर का हलवा, गाजर की खीर और गाजर की बर्फी लोग बड़े शौक से खाते हैं। गाजर सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन बाजार में दो तरह की गाजर मिलती हैं। एक लाल रंग की गाजर और एक नारंगी रंग की गाजर, ऐसे में लोग काफी कंफ्यूज रहते हैं कि कौन सी गाजर ज्यादा फायदेमंद होती है। क्या लाल गाजर खाना अच्छा है या नारंगी गाजर सेहत के लिए ज्यादा फायदेमंद होती है। आइये जानते हैं कि लाल और नारंगी रंग की गाजर में क्या अंतर होता है और कौन सी गाजर ज्यादा फायदेमंद होती है?
लाल और नारंगी गाजर में अंतर | Carrot Eating Benefits
लाल रंग की गाजर आपको सिर्फ सर्दियों में ही खाने को मिलेगी। लाल गाजर नवंबर से मिलना शुरू हो जाती है और ये मार्च महीने तक मिलती है। लेकिन नारंगी रंग की गाजर आपको पूरे साल आसानी से मिल जाएगी। दोनों ही गाजर सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। गाजर में भरपूर फाइबर, विटामिन C, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो पाचन को दुरुस्त रखने और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। गाजर त्वचा और आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। लाल और नारंगी गाजर में कुछ खास पोषक तत्व अलग होते हैं।

लाल गाजर के फायदे | Carrot Eating Benefits
-
लाल गाजर को सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है। इसमें बीटा-कैरोटीन होता है, जो आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लाल वाली गाजर खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है।
-
लाल गाजर में विटामिन-सी भी पाया जाता है जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। इम्यूनिटी को मजबूत बनाने के लिए सर्दियों में रोजाना लाल गाजर का सेवन करें।
-
लाल गाजर खाने से मेटाबॉलिज्म तेज होता है, जो वजन घटाने में मदद करती है। फाइबर से भरपूर होने के कारण लाल गाजर मोटापा कम करने वाली सब्जी है।
-
लाल गाजर में लाइकोपीन (Lycopene) होता है जो एक एंटीऑक्सीडेंट है और इसी वजह से गाजर का रंग लाल ज्यादा होता है। लाल गाजर हार्ट हेल्थ के लिए भी बेहद फायदेमंद होती है।
नारंगी गाजर के फायदे | Carrot Eating Benefits
-
नारंगी गाजर में बीटा-कैरोटीन (Beta-Carotene) पाया जाता है जो शरीर में जाकर विटामिन A में बदलता है। इसलिए इसे आंखों के लिए अच्छा माना जाता है।
-
नारंगी गाजर विटामिन और मिनरल्स से भरपूर होती है, इसमें विटामिन ए और विटामिन ई की मात्रा काफी ज्यादा होती है।
-
नारंगी गाजर खाने से हड्डियों का स्वास्थ्य भी बेहतर होता है। ऑरेंज गाजर खाने से त्वचा से जुड़ी समस्याएं भी ठीक होती हैं।
-
ऑरेंज गाजर एंटीऑक्सीडेंट काफी होते हैं जो त्वचा को हेल्दी रखने, फ्री रेडिकल्स से लड़ने में और एजिंग को दूर करने में मदद करते हैं।




