साउथ इंडियन खाने में इडली डोसा सबसे अधिक खाया जाता है। अब भारत के लगभग हर शहर में आपको इडली डोसा की दुकान मिल जाएगी। शायद आपने भी इडली सांभर का स्वाद लिया होगा। मगर, अब आपको थोड़ा सोच समझकर खाना चाहिए, क्योंकि इडली भी कैंसर का कारण (Idli Can Be Cancerous) बन सकती हैं। जी हां, कर्नाटक की राजधानी बैंगलुरु में फूड सेफ्टी विभाग ने इडली के बैटर के कुछ सैंपल लिए, जिसमें चौकाने वाला खुलासा हुआ है।
जांच में पता चला है कि इडटी में कैंसरकारी रसायन पाए गए हैं। कई स्ट्रीट वेंडर्स, होटल्स और रेस्टोरेंट से जांच के लिए सैंपल लिए गए थे। इस दौरान 500 से अधिक इडली के नमूने जांच के लिए भेजे गए, जिसमें से 35 से अधिक नमूने फेल पाए गए। जांच में यह भी पाया गया कि इडली के लिए इस्तेमाल होने वाले चावल और उरद दाल में भी मिलावट और खराब क्वालिटी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इडली को सफेद रंग देने के लिए ब्लीचिंग पाउडर इस्तेमाल किया जा रहा है। सिंथेटिक रंग और केमिकल्स मिलाए जा रहे हैं। ये हानिकारक तत्व शरीर में गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं।

इडली में पाए गए कैंसरकारी तत्व (Carcinogenic elements found in Idli)
जांच रिपोर्ट में ये भी पाया गया है कि पहले इडली तैयार करने के लिए सूती कपड़े का उपयोग किया जाता था, लेकिन अब सूती कपड़े की जगह प्लास्टिक का इस्तेमाल किया जा रहा है। इडली को प्लास्टिक की थैलियों में पैक करके भेजा जा रहा है। गर्म होने पर प्लास्टिक जहरीला केमिकल छोड़ने लगता है, जिससे लंबे समय में कैंसर जैसी कई गंभीर बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है।
यह भी पढ़ें: इस बीज का पानी Blood Sugar Level को करेगा कंट्रोल, रोजाना सुबह-सुबह ऐसे पिएं
प्लास्टिक है कैंसर का बड़ा कारण (Plastic is a major cause of cancer)
इस मामले के सामने आने के बाद इडली खाने वाले काफी सर्तक हो गए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो किसी भी केमिकल का लंबे समय तक शरीर में पहुंचना कैंसर को जन्म दे सकता है। प्लास्टिक में बनी इडली सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकती है। प्लास्टिक को अपने घर से एकदम आउट कर दें। उदाहरण के तौर पर अगर इसमें बिसफेनॉल ए (BPA) है तो ये कैंसर का रिस्क बढ़ा सकता है। इसी तरह अगर प्लास्टिक में फथलेट्स है तो ये भी खतरनाक है। इन केमिकल को कार्सीजेनिक माना गया है। इन रसायनिक पदार्थों के संपर्क में आने से कैंसर का खतरा बढ़ सकता है। यह खतरा तब और बढ़ जाता है, जब प्लास्टिक में इडली को रखा जाता है।