ग्रूमिंग टिप्सपोषणवेब स्टोरीज

Chaitra Navratri 2025: नवरात्रि में दिखाएं सादगी भरा अंदाज, नौ दिन पहनें इन रंगों के सूट

Chaitra Navratri 2025: चैत्र नवरात्रि का महत्व हिंदू धर्म में काफी ज्यादा है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से चैत्र नवरात्रि शुरू हो जाती है। इसी क्रम में इस साल नवरात्रि 30 मार्च से लेकर 6 अप्रैल तक रहेंगे। इसको लेकर लोग काफी उत्साहित रहते हैं। इन नौ दिनों में मां के अलग-अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है। यदि आपके घर भी मां के सभी स्वरूपों को पूजा जाता है तो आप नवरात्रि में नौ अलग रंगों के सूट पहनें। यहां हम कुछ ऐसे रंगों के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, जो चैत्र नवरात्रि में पहने जा सकते हैं।

Stone Problem in Kidney | Kidney Main Stone Ki Samasya | Kidney Main Stone Kyu Hota Hai
  • लाल रंग: माता रानी की पूजा की बात हो, और लाल रंग का जिक्र न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। यदि आप भी लाल रंग का सूट पहनकर माता रानी की पूजा करेंगी तो मां आपके अवश्य ही प्रसन्न होंगी।
  • हरा रंग: हरा रंग भी पूजा में काफी शुभ माना जाता है। इसलिए सुहानिग महिलाएं माता रानी की पूजा में हरे रंग का सूट पहन सकती हैं। इसमें आप चाहें तो चटक या फिर हल्का रंग अपने हिसाब से चुन सकती हैं।
  • पीला रंग: पूजा के समय पीला रंग काफी शुभ माना जाता है। इसलिए नवरात्रि की पूजा के लिए आप पीले रंग का आउटफिट कैरी कर सकती हैं। शायद ही कोई ऐसी महिला होगी, जिसके पास पीले रंग का सूट न हो।
  • बैंगनी रंग: यदि आपके पास बैंगनी रंग सा सूट रखा है तो उसे भी नवरात्रि की पूजा के लिए निकाल लें। बैंगनी रंग भी माता रानी को काफी प्रिय है। इसे पहनते वक्त सही से स्टाइल करना न भूलें।
  • सफेद रंग: गर्मी के मौसम में सफेद रंग का सूट आपको काफी आराम पहुंचाएगा। इसे आप मंदिर जाते समय भी कैरी कर सकती हैं। चिकनकारी वाला सफेद रंग का सूट आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा देगा। इसके साथ अपने बालों को खुला ही रखें।
  • गुलाबी रंग: महिलाओं को पिंक या गुलाबी रंग काफी प्रिय होता है। ये हर किसी के पास होता भी है। ऐसे में आप भी अपने कलेक्शन से ऐसा गुलाबी रंग का सूट निकालकर नवरात्रि की पूजा में पहन सकती हैं। गुलाबी रंग देखने में काफी प्यारा लगता है।
  • नारंगी रंग: आप चाहें तो नवरात्रि में एक दिन इस तरह का नारंगी रंग का सूट कैरी कर सकती हैं। नारंगी रंग का सूट देखने में प्यारा लगता है। ऐसे में आप ऐसा ही नारंगी रंग का फ्रंट स्लिट वाला सूट पूजा के समय कैरी कर सकती हैं। इसके साथ अपने बालों को खुला रखकर खूबसूरत दिखें।
  • नीला रंग: पूजा में काला रंग नहीं पहना जाता है, लेकिन नीला रंग पहन सकते हैं। क्योंकि माता रानी के एक स्वरूप को नीला रंग काफी प्रिय है। इसे आप अष्टमी के दिन पहन सकती हैं। नीले रंग का सूट होता भी हर किसी के पास है, क्योंकि नीला रंग ज्यादातर महिलाओं को पसंद होता है।
  • आईवरी रंग: गर्मी के मौसम में ऐसा आईवरी रंग न सिर्फ आपको खूबसूरत दिखने में मदद करेगा बल्कि इसे पहनकर आप कंर्फेटेबल भी रहेंगी। यदि आपके पास भी आईवरी रंग को कोई सूट है तो उसे नवरात्रि से नौवें दिन पहनें। ये रंग उस वक्त आपको आराम पहुंचाएगा, जब गर्मी में आप हवन में बैठी होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button