ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Cloves Benefits: लौंग एक लेकिन इसके फायदे अनेक, जानिए कब देती है ये फायदा

Weight Loss Tips in Hindi

Cloves Benefits: भारतीय रसोई में ऐसे कई मसाले मिल जाएंगे जो दिखने में छोटे लेकिन सेहत के लिए बड़े कमाल के हैं। ऐसा ही एक छोटा सा मसाला लौंग है, जी हां खड़े मसाले में इस्तेमाल होने वाली लौंग, जिसकी तासीर गर्म होती है और इसलिए सर्दी के मौसम में इसका प्रयोग बढ़ जाता है। यह लौंग आपके भोजन का स्वाद बढ़ाती है और सर्दी जुकाम या दांत के दर्द में बहुत फायदेमंद होती है। लेकिन अक्सर यह सवाल सामने आता है कि क्या गर्मी में लौंग खा सकते हैं? आइए जानते हैं क्या कहता है आयुर्वेद। लौंग खाने से शरीर को क्या फायदे मिलते हैं और क्या गर्मी में इसका सेवन किया जा सकता है।

लौंग की तासीर कैसी होती है? | Cloves Benefits

आयुर्वेद में लौंग को गर्म तासीर का मसाला माना गया है लेकिन इसके बावजूद यह गर्मी के मौसम में कई बीमारियों में राहत दिलाता है। ठंड में लौंग का प्रयोग तो सभी करते हैं लेकिन क्या गर्मी में इसका प्रयोग करना सही रहेगा यह जानना बहुत जरूरी है। गर्म तासीर की होते हुए भी लौंग आपके स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है और गर्मी में इसका प्रयोग अलग तरीके से संतुलित मात्रा में किया जा सकता है।

लौंग के फायदे | Cloves Benefits

  • लू और गर्मी से बचाए (Cloves Benefits) लौंग को आयुर्वेद में देवपुष्प कहा गया है जो गर्म तासीर की होते हुए भी सही तरीके से इस्तेमाल किए जाने पर लू और गर्मी के कारण होने वाली अन्य समस्या में असरदार औषधि का काम कर सकती है। लौंग शरीर में बढ़े हुए कफ और पित्त को नियंत्रित करती है।

  • ब्लड सर्कुलेशन और आंखों के लिए फायदेमंद (Cloves Benefits) इसके सेवन से रक्त का प्रवाह अच्छा होता है और शरीर का तापमान भी नियंत्रित रहता है। लौंग के अन्य फायदों से तो आप भली भांति परिचित होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लौंग आपकी आंखों के लिए भी बहुत फायदेमंद है।

  • मुंह की बदबू और बैक्टीरिया दूर करे (Cloves Benefits)जिन लोगों को गर्मी में मुंह सूखने की समस्या होती है वह लौंग का सेवन कर सकते है इससे मुंह में लार बनेगा और डिहाइड्रेशन की समस्या से राहत मिलेगी। गर्मी के मौसम में मुंह के अंदर बैक्टीरिया का प्रकोप बढ़ जाता है जिसके कारण बदबू आती है इसलिए आप लौंग को माउथ फ्रेशनर की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे बैक्टीरिया नहीं पनपता है और मुंह की गंध भी चली जाती है।

  • खाना पचाने में असरदार (Cloves Benefits) लौंग के सेवन से आपकी जठराग्नि तीव्र होती है और खाना आसानी से पचता है। इसके सेवन से पेट की अन्य समस्या में भी आराम मिलता है।  लौंग में एक यौगिक मौजूद होता है जिसे यूजीनॉल कहा जाता है। यह हर मौसम में आपके शरीर के लिए फायदेमंद है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button