ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Cooking Oil: रोज खाना बनाने के लिए कौन सा तेल बेस्ट है? यहां जानिए सबकुछ

Cooking Oil: हम जिस तरह का खाना खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। ऐसे में लोगों को हेल्दी और कम तेल वाला खाना खाने की सलाह दी जाती है। इन दिनों हार्ट अटैक के मामले काफी तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और भारत जैसे विकासशील देशों में इसकी संख्या तेज़ी से बढ़ रही है। आप रोज़ाना जिस तरह का तेल खाना पकाने के लिए इस्तेमाल करते हैं उसका हृदय के स्वास्थ्य पर बहुत बड़ा असर पड़ सकता है। हार्ट अटैक के बढ़ते मामले को देखते हुए सही तेल चुनना बेहद जरूरी है। ऐसे में हम आपको बताने जा रहे हैं कि रोज खाना पकाने के लिए कौन से तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।

कौन सा तेल है बेस्ट? | Cooking Oil

  • सरसों का तेल: उत्तर और पूर्वी भारत में इस तेल का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। यह काफी लोकप्रिय है। इसमें ओमेगा-3 और ओमेगा-6 फैटी एसिड का सही संतुलन होता है। इसका स्मोक पॉइंट (वह तापमान जिस पर तेल जलने लगता है) काफी अधिक होता है, इसलिए यह तलने और भूनने के लिए सुरक्षित है। इसे हमेशा तब तक गरम करें जब तक कि इसमें से धुआं न निकलने लगे, ताकि इसका तीखापन कम हो जाए।

  • -मूंगफली का तेल: इसमें मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) अच्छी मात्रा में होता है, जो दिल के लिए अच्छा माना जाता है। इसका स्वाद बहुत हल्का होता है, इसलिए यह खाने का असली स्वाद नहीं बदलता। हर तरह की कुकिंग और डीप फ्राइंग के लिए।

  • -तिल का तेल दक्षिण भारतीय व्यंजनों के लिए यह सबसे बेस्ट है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट (Sesamol) होते हैं जो गरम करने पर भी नष्ट नहीं होते। यह ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

  • -राइस ब्रान ऑयल: यह आजकल काफी चर्चा में है क्योंकि इसमें ‘ओरिज़ानॉल’ (Oryzanol) होता है, जो खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करता है। इसका स्मोक पॉइंट बहुत ऊंचा है, जो इसे पूरी या पकोड़े तलने के लिए आदर्श बनाता है।

इस तेल के इस्तेमाल से बचें | Cooking Oil

  • रिफाइंड वेजिटेबल ऑयल्स: सोयाबीन, सूरजमुखी या कॉर्न ऑयल को बहुत ज्यादा प्रोसेस किया जाता है। इनमें ओमेगा-6 बहुत अधिक होता है, जो शरीर में सूजन (inflammation) बढ़ा सकता है।

  • डालडा या वनस्पति: इनमें ट्रांस फैट्स होते हैं, जो दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण हैं।

तेल बदलने की आदत डालें | Cooking Oil

डॉक्टर और डाइटिशियन सलाह देते हैं कि आपको हर 1-2 महीने में अपना कुकिंग ऑयल बदलते रहना चाहिए या दो तेलों का मिश्रण (जैसे सरसों और मूंगफली) इस्तेमाल करना चाहिए। इससे शरीर को अलग-अलग तरह के फैटी एसिड मिलते रहते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button