गर्मियों में दही या फिर छाछ, सेहत के लिए किसका सेवन करना ज्यादा सही?

वर्तमान में गर्मी का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। इससे बचने के लिए जहां कुछ लोग दही का सेवन करते हैं तो वहीं कुछ लोगों को छाछ पीना पसंद होता है। दही हो या फिर छाछ, दोनों चीजों में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व शरीर को ठंडक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकते हैं। दही या फिर छाछ का सेवन करने की वजह से डिहाइड्रेशन के खतरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है।
छाछ के फायदे
आयुर्वेद के अनुसार, छाछ दही की तुलना में लाइट वेट होती है। पेट को ठंडा रखने के लिए और गर्मियों में लू से बचने के लिए औषधीय गुणों से भरपूर छाछ का सेवन किया जा सकता है। अगर आप अपनी वेट लॉस जर्नी को आसान बनाना चाहते हैं तो भी छाछ को अपने डेली डाइट प्लान का हिस्सा बना सकते हैं। छाछ पीकर आप अपनी बॉडी को हाइड्रेटेड रख पाएंगे।

दही के फायदे
दही में कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन बी12 समेत कई पोषक तत्वों की अच्छी खासी मात्रा पाई जाती है। दही को गट हेल्थ के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद माना जाता है। अगर आप कब्ज, एसिडिटी और गैस जैसी पेट से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो दही का सेवन करना ज्यादा बेहतर साबित हो सकता है। इसके अलावा इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए भी दही को कंज्यूम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: खाना निगलने में होने लगी है परेशानी, इस तरीके के होते हैं गले में कैंसर के लक्षण
ध्यान देने वाली बात
आप स्वास्थ्य लाभों के हिसाब से डिसाइड कर सकते हैं कि आपकी सेहत के लिए दही का सेवन करना ज्यादा फायदेमंद साबित होगा या फिर छाछ पीना। आयुर्वेद के मुताबिक, दही या फिर छाछ को दोपहर में पीना चाहिए और रात के समय कंज्यूम करने से परहेज करना चाहिए। हालांकि, बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए सही मात्रा में और सही तरीके से दही या फिर छाछ का सेवन करना बेहद जरूरी है।