परवरिशपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

Dengue in Delhi: डेंगू के साथ-साथ इन बीमारियों की चपेट में दिल्ली, बचाव के इन उपायों को अपनाएं

Dengue in Delhi: दिल्ली-एनसीआर के अस्पतालों में मच्छर जनित बीमारियों के कारण भीड़ बढ़नी शुरू हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सितंबर-अक्टूबर में हर बार इस रोग के कारण बड़ी संख्या में लोगों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत पड़ती है। एक हफ्ते में ही दिल्ली-एनसीआर में 300 से अधिक लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार राजधानी में पिछले सात दिनों में डेंगू के 300 से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं, इसके पिछ्ले सप्ताह में ये संख्या 250 के करीब थी।

आत्महत्या से पहले दिख सकते हैं ये लक्षण, क्या कहते हैं विशेषज्ञ | Warning signs of suicide

मच्छरजनित रोगों की चपेट में दिल्ली | Dengue in Delhi

डॉक्टर्स बताते हैं, डेंगू के साथ-साथ कई अन्य मच्छरजनित रोगों के मामले भी कुछ हफ्तों से उछाल पर हैं। ओपीडी में तेज बुखार के साथ आने वाले लोगों में डेंगू के अलावा चिकनगुनिया और मलेरिया की समस्या का भी निदान किया जा रहा है। डॉक्टर बताते हैं, ये सभी स्थितियां गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती हैं जिसको लेकर सभी लोगों को निरंतर बचाव के उपाय करते रहना चाहिए।

डेंगू का खतरा अधिक होने की आशंका | Dengue in Delhi

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस साल 20 सितंबर तक दिल्ली में डेंगू के कुल 1229 मामले दर्ज किए गए और दो लोगों की मौतें भी हुई। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो इस बार मानसून का असर ज्यादा होने के कारण डेंगू का खतरा अधिक होने की आशंका है। फिलहाल राहत की बात ये है कि ज्यादातर रोगियों में लक्षण गंभीर नहीं हैं और सामान्य उपचार के माध्यम इसमें आराम मिल जा रहा है। कुछ मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने का जरूरत पड़ रही है हालांकि ऐसे लोगों की संख्या काफी कम है।

दिल्ली के आंकडें डरा रहे | Dengue in Delhi

आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में इस महीने डेंगू के 651 मामले सामने आए, पिछले सप्ताह 256 लोगों में डेंगू की पुष्टि की गई थी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस साल कर्नाटक के बाद अब असम में डेंगू के कारण स्थिति काफी बिगड़ती देखी जा रही है। महाराष्ट्र और दक्षिण के कई अन्य राज्यों में भी इस रोग का प्रकोप देखा जा रहा है। डेंगू के कारण स्थिति काफी बिगड़ी है। मच्छरों के पनपने वाले स्रोतों में कमी लाने के अभियान के तहत हमने प्रभावित क्षेत्रों में जांच अभियान तेज किया है।

मलेरिया के मामले में भी उछाल | Dengue in Delhi

डेंगू के साथ चिकनगुनिया-मलेरिया के मामलों ने भी स्वास्थ्य विशेषज्ञ की चिंता बढ़ा दी है। डॉक्टर बताते हैं, इस बार पिछले वर्षों की तुलना में मलेरिया के मामले भी अधिक देखे जा रहे हैं। इस महीने तक दिल्ली में मलेरिया के 363 मामले सामने आए हैं, जबकि पिछले साल इसी अवधि में ये आंकड़ा 294 था। डेंगू और मलेरिया के साथ-साथ इस बार , चिकनगुनिया के के कारण भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की चिंता बढ़ती देखी जा रही है। अब तक 43 मामले सामने आए हैं, जो पिछले साल के मुकाबले का लगभग दोगुना है। ये सभी बीमारियां गंभीर स्थितियों में जानलेवा भी हो सकती हैं।

बचाव के तरीकों का पालन करना जरूरी | Dengue in Delhi

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिल्ली में इस बार मानसून का असर ज्यादा देखा गया है जिससे कई स्थानों पर जलजमाव की स्थिति हो गई। स्थिर और साफ पानी डेंगू मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे उपयुक्त होता है। इसके अलावा प्लास्टिक के कंटेनर, एयर कूलर, फूलों के गमले, टायर और खाली पड़े किसी भी सामान जहां पानी जमा हो सकता है उनमें मच्छर पनप सकते हैं। मच्छरों को पनपने से रोकने के उपायों के साथ-साथ मच्छरों के काटने से बचने के लिए भी प्रयास जरूरी है। बचाव के तरीकों का पालन करते रहना ही आपको इन स्वास्थ्य समस्याओं से बचाव कर सकते हैं।

Dengue बरपा रहा कहर, सुरक्षित रहने के लिए अपनाना होगा ये आचरण

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button