गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

Diet Plan for Strong Bone: शरीर की 206 हड्डियों को करना है मज़बूत तो खाना शुरू कर दें ये ज्हीजें

Diet Plan for Strong Bone: शरीर में उम्र बढ़ने पर कई बदलाव आते हैं। 40 साल की उम्र के बाद इन बदलावों का सबसे ज्यादा असर हड्डियों पर पड़ता है। हड्डियों की देखभाल करना उम्र बढ़ने के साथ और भी जरूरी हो जाता है। सही समय पर उठाए गए छोटे-छोटे कदम न केवल हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं बल्कि जीवन की गुणवत्ता को भी बेहतर बनाते हैं। 40 की उम्र के बाद शरीर में हड्डियों का घनत्व कम होने लगता है। खासकर महिलाओं में मेनोपॉज के बाद कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हड्डियों को और कमजोर बना सकती है। यह कमजोर हड्डियां छोटी-सी चोट से भी टूट सकती हैं। हड्डियों की सेहत पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है। कुछ चीजों को डाइट में शामिल करके हड्डियों को मजबूत बनाया जा सकता है।

Self Medication is Very Dangerous | Know Side Effects of Self Medication 

कैल्शियम वाली चीजों का सेवन जरूरी | Diet Plan for Strong Bone

इस उम्र में कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करें। शरीर में कैल्शियम तभी अवशोषित होता है जब पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी हो। इसलिए रोजाना सुबह 8 से 10 बजे तक की धूप में 10-15 मिनट बैठना फायदेमंद होता है। इसके अलावा कैल्शियम के स्रोत जैसे दूध, दही, पनीर, पत्तेदार सब्जियां, बादाम और मशरूम खाएं। रोजाना हल्की-फुल्की कसरत हड्डियों और जोड़ों को सक्रिय रखती है। दिन में 30 मिनट की सैर हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करती है। ताड़ासन, वृक्षासन जैसे योगासन हड्डियों और मांसपेशियों को बेहतर बनाते हैं। भारी एक्सरसाइज से बचें और तैराकी या साइक्लिंग करें।

ये आप्शन भी करें इस्तेमाल | Diet Plan for Strong Bone

धूप से मिलने वाला विटामिन डी हड्डियों के लिए अमृत समान है। खासकर सर्दियों में सुबह की धूप लेना न भूलें। विटामिन डी कैल्शियम को अवशोषित करने में मदद करता है, जिससे हड्डियां मजबूत होती हैं। आयुर्वेद में हड्डियों की मजबूती के लिए कई प्राकृतिक उपाय हैं। यह न केवल हड्डियों को मजबूत करता है बल्कि सूजन कम करने में भी सहायक है। अश्वगंधा और शिलाजीत जैसी चीजें हड्डियों की मजबूती और जोड़ों की लचीलेपन को बढ़ाने में कारगर हैं।

सही पोषण और बैलेंस्ड डाइट लें | Diet Plan for Strong Bone

जंक फूड और गैस वाली चीजों से परहेज करें। हड्डियों को मजबूत रखने के लिए हरी सब्जियां, फल और प्रोटीन युक्त आहार लें। घुटने के दर्द से जूझ रहे लोगों को भारी वजन उठाने वाले एक्सरसाइज से बचना चाहिए। तैराकी और हल्के व्यायाम उनकी मांसपेशियों और हड्डियों को फायदा पहुंचा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button