गर्भावस्थाग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां

क्या आपको भी लगती है बहुत ज्यादा ठंड? कहीं ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत तो नहीं

ठंड की शुरुआत हो चुकी है। मौसम में बदलाव के साथ सर्दियों के कपड़े भी निकल गए हैं। सर्द मौसम में ठंड लगना एक आम बात है, लेकिन क्या अभी से आपको बहुत ज्यादा सर्दी लगने लगी है?  आमतौर पर देखा जाता है कि एक ही वातावरण में कुछ लोग सामान्य रह लेते हैं जबकि कुछ लोगों को बहुत ज्यादा ठंड लगती रहती है। आपको भी अगर अक्सर बहुत ठंड लगती रहती है तो सावधान हो जाइए, कुछ मामलों में ये विटामिन्स की कमी या बीमारियों का संकेत भी हो सकता है।

ठंड के प्रति असहिष्णुता या बहुत ज्यादा ठंड लगना वैसे तो कोई बीमारी नहीं है, हालांकि इसे किसी अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्या का लक्षण जरूर माना जा सकता है। कई मामलों में देखा गया है कि एनीमिया, हाइपोथायरायडिज्म, फाइब्रोमायल्जिया या एनोरेक्सिया जैसी स्थितियों के शिकार लोगों को अन्य लोगों की तुलना में अधिक ठंड लगती है। डॉक्टर कहते हैं, अगर आप क्रोनिक बीमारियों के शिकार हैं या शरीर में फैट कम है तो भी आपको अधिक ठंड का एहसास हो सकता है।

Know More About Infant Protection Day | Infant Protection Day 2024 | 7 November

विटामिनबी 12 की कमी तो नहीं

डॉक्टर कहते हैं, बहुत अधिक ठंड लगना कई बार शरीर में जरूरी पोषक तत्व और विटामिन की कमी से भी हो सकता है। अगर शरीर में विटामिन बी12 की कमी है तो ठंड अधिक महसूस हो सकती है। यह विटामिन लाल रक्त कोशिकाओं के उत्पादन और ऑक्सीजन के परिवहन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। इस विटामिन की कमी होने पर शरीर लाल रक्त कोशिकाओं का उत्पादन नहीं कर पाता, जिससे एनीमिया हो सकता है। विटामिन बी12 की कमी से सिर्फ ठंड ही नहीं, बल्कि थकान कमजोरी भी हो सकती है।

थायरॉइड की समस्या

थायरॉइड ग्रंथि में समस्या होने से थायरॉइड ग्रंथि पर्याप्त हार्मोन नहीं बना पाती है, जो अधिक ठंड लगने का एक कारण है। अगर शरीर में रक्त संचार सही ढंग से नहीं हो पा रहा है तो आपको अधिक ठंड लग सकती है। इसके अलावा आयरन की कमी, धमनी के रोग, डायटिंग करने से, कम वजन वाले और डायबिटीज से पीड़ित होने पर भी अधिक ठंड लग सकती है। डिहाइड्रेशन की वजह से शरीर तापमान में होने वाले बदलावों के प्रति ज्यादा संवेदनशील हो जाता है, जिससे अधिक ठंड लगती है।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अगर आपको ठंड अधिक महसूस हो रही है तो तुरंत सचेत हो जाएं और उचित उपचार कराएं। लंबे समय तक पोषक तत्वों की कमी होने से शरीर में कई गंभीर नुकसान हो सकते हैं। खान-पान और दिनचर्या में सुधार करके इस तरह की दिक्कतों में आराम पाया जा सकता है। अगर आपको विटामिन-बी12 या फिर थायरॉइड की समस्या है तो इस बारे में किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। इन स्थितियों का समय पर उपचार न हो पाने के कारण कई तरह की जटिलताओं का जोखिम हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button