ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

क्या खड़े होकर पानी पीने से खराब हो जाते हैं घुटने? जानिए इस दावे में कितनी सच्चाई

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए पौष्टिक आहार के साथ नियमित रूप से कम से कम तीन-चार लीटर पानी पीते रहने की सलाह दी जाती है। सभी उम्र वालों के लिए ये जरूरी है। जितना जरूरी नियमित अंतराल पर पानी पीते रहना है उतना ही जरूरी है सही तरीके से पानी पीना। डॉक्टर कहते हैं, पानी हमेशा आराम की मुद्रा में बैठकर और धीरे-धीरे पानी चाहिए। पानी पीने के तरीके को लेकर सोशल मीडिया एक पोस्ट वायरल है जिसमें कहा जा रहा है अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इसके कारण शरीर को कई नुकसान हो सकते हैं। वायरल पोस्ट में कहा जा रहा है कि अगर आप खड़े होकर पानी पीते हैं तो इससे घुटनों पर असर हो सकता है। इस आदत के कारण आर्थराइटिस होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। क्या वास्तव में ऐसा है? क्या खड़े होकर पानी पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है? आइए इस बारे में जानते हैं।

Immunity Booster Amla | Amla Benefits for Health | Amla Healthy Benefits in Hindi

खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को नुकसान

सोशल मीडिया पर कहा जा रहा है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान पहुंचता है। पानी सीधे घुटनों पर जमा होने लगता है जिससे आगे चलकर आर्थराइटिस होने का जोखिम बढ़ जाता है। इससे हृदय और फेफड़ों की समस्याएं भी हो सकती हैं। ये आदत किडनी को नुकसान पहुंचती है क्योंकि पानी बिना किसी फिल्टरेशन के शरीर से बाहर निकल जाता है। क्या वास्तव में इस दावे में सच्चाई है? आइए जानते हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, इस बात का कोई सबूत नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से घुटनों को कोई नुकसान पहुंचता है। जोड़ों को नुकसान तब होता है जब जोड़ के हिस्से जैसे कार्टिलेज, लिगामेंट या हड्डी घिसने लगते हैं या इनमें किसी वजह से चोट लग जाती है। जोड़ों की समस्याओं का सबसे आम कारण ऑस्टियोआर्थराइटिस है, जो हड्डियों को सहारा देने वाले सुरक्षात्मक कार्टिलेज के घिसने की वजह से होता है। ये एक कुशन की तरह काम करता है जो हड्डियों को एक दूसरे से टकराने से बचाता है।

फिर कैसे फैली ये मिथ जानकारी?

डॉक्टर कहते हैं, खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होने की बात संभवत: पारंपरिक या सांस्कृतिक प्रथाओं से उत्पन्न हुई होगी। संभवत: इस डर के माध्मय से लोगों को उचित मुद्रा में बैठने, धीरे-धीरे पानी पीने और पाचन को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया होगा। आमतौर पर बैठकर पानी पीना स्वास्थ्यवर्धक माना जाता है। यह पाचन और समग्र स्वास्थ्य को ठीक रखने में भी सहायक है। हालांकि ऐसा कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है कि खड़े होकर पानी पीने से जोड़ों को नुकसान होता है।

आराम से पिएं पानी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पानी धीरे-धीरे और आराम से बैठकर ही पानी चाहिए, ये सेहत को ठीक रखने में मददगार है। अच्छी सेहत के लिए रोजाना कम से कम तीन लीटर पानी पीने की आदत बनाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button