रोजाना खाएं सिर्फ ये एक चीज, बीमारियां भगाने के साथ ही बुढ़ापे तक शरीर को रखेगी जवान

हमेशा जवान दिखना और रहना हर किसी की चाहत होती है। मगर, कहते हैं कि जवाना आती नहीं और बुढ़ापा जाता नहीं। यानी एक बार जवानी के दिन बीत गए तो फिर कभी वापस नहीं आते और बुढ़ापा आ जाए तो वो कभी जाता नहीं। ऐसे में अगर आप जल्दी बूढ़ा नहीं होना चाहते तो खानपान और लाइफस्टाइल का खास ख्याल रखें। खाने में ऐसी चीजों को शामिल करें, जो आपको लंबे समय तक जवान बनाए रखने में मदद करती हैं।
ऐसी है चीज है- आंवला। विटामिन सी (Vitamin C) से भरपूर आंवला को चिर योवन देने वाला कहा जाता है यानी आंवला खाने से आप लंबे समय तक जवान बने रहते हैं। आंवला आपके बाल, त्वचा, आंख और इम्यूनिटी को बढ़ाता है। ये सारी चीजें कमजोर होने से जल्दी बुढ़ापा दिखने लगता है, इसलिए रोजाना आंवला का सेवन जरूर करें।

आंवला खाने के फायदे
उम्र की पहचान सफेद बाल, गंजेपन, झुर्रियां, कम दिखाई देने, बीमार पड़ने से सबसे पहले होती है। आंवला का सेवन इन सारी समस्याओं को दूर करता है। आंवला खाने से आंखों की रोशनी बढ़ती है। आंवला खाने से त्वचा को विटामिन सी मिलता है और इससे झुर्रियां कम होती हैं। आंवला खाने से बाल घने और काले बने रहते हैं। आंला खाने से रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, जिससे आप जल्दी बीमार नहीं पड़ते। इसलिए, जवानी को बनाए रखने के लिए रोजाना 1 आंवला जरूर खाएं।
यह भी पढ़ें: कमर दर्द से हैं परेशान, कहीं आपका ‘पैर’ तो नहीं है इस समस्या का समाधान!
आंवला में पाए जाने वाले पोषक तत्व
आयुर्वेद में आंवला को सबसे अच्छी दवा माना जाता है। अगर आप 100 ग्राम ताजा आंवला खाते हैं तो इससे 20 संतरे के बराबर विटामिन सी मिलता है। आंवला में कार्बोहाइड्रेट भी भरपूर पाया जाता है। आंवला फाइबर से भरपूर है, जो पेट को हेल्दी रखने में मदद करता है। आंवला में प्रोटीन आयरन, कैल्शियम और फास्फोरस जैसे मिनरल पाए जाते हैं। विटामिन सी के अलावा आंवला में विटामिन ए, विटामिन बी1 और विटामिन ई भी होता है।

इन बीमारियों में करता है फायदा
इसके अलावा आंवला में फ्लेवोनोल्स, पॉलीफेनोल, एल्कलॉइड और फ्लेवोनोइड्स जैसे एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। ये पोषक तत्व आपके शरीर और दिमाग को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं। आंवला खाने से याददाश्त में सुधार आता है। पुरानी बीमारियों का जोखिम कम होता है। आंवला खाने से दिल की बीमारी, डायबिटीज और कैंसर के खतरे को भी कम किया जा सकता है।