ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

Eyes Infections: गंभीर समस्याओं से बचना है तो आंखों के आसपास काले धब्बे को न करें नजरअंदाज

Eyes Infections: आजकल स्क्रीन टाइम बढ़ने से आख्नों में कई तरह की समस्याएं उत्पन्न हो रही है। ऐसी ही एक समस्या है ब्लैक आई। ब्लैक आई यानी काली आंख तब होती है जब आंख के आस पास की त्वचा के नीचे नीला गहरा घाव हो जाता है। यह आंख के पास चोट लगने के कारण होता है। चूंकि आंखों के आसपास की स्किन काफी पतली होती है, इसलिए वहां खून जमने से निशान बन जाता है। ज्यादातर यह अपने आप ही ठीक हो जाता है लेकिन कुछ मामलों में डॉक्टर से सलाह लेने की जरूरत भी पड़ती है। ब्लैक आई को शाइनर भी कहा जाता है। मेडिकल भाषा में इसे पेरीऑर्बिटल हेमटोमा कहते हैं। अधिकांश मामलों में चोट आंख की जगह चेहरे को प्रभावित करती है।

गर्मी को बारिश ने भगाया दूर, इस मौसम में इन बीमारियों से भी खुद को रखें दूर

अस्थाई रूप से नजर धुंधली होने की बढ़ने लगती है सम्भावना |Eyes Infections

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार आमतौर पर ब्लैक आई आंख में चोट लगने से होती है। चोट के कारण सूजन हो सकती है और खून भी जम सकता है। इससे आंख खोलने में परेशानी होती है और अस्थाई रूप से नजर धुंधली हो सकती है। ब्लैक आई होने पर व्यक्ति को आंख के आसपास दर्द के अलावा सिर दर्द भी महसूस हो सकता है। यदि सिर पर चोट लगने के बाद दोनों आंखें काली हो जाए तो यह किसी गंभीर स्थिति की ओर इशारा करता है। ऐसे में व्यक्ति को तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए।

अगर किसी व्यक्ति को आंखों के आसपास चोट लगती है तो उस जगह पर सूजन हो सकती है। जैसे-जैसे सूजन बढ़ती है त्वचा का रंग भी बदलता है। शुरुआत में यह लाल हो सकता है लेकिन धीरे-धीरे या बदल भी सकता है जैसे बैंगनी, पीला और काला। इसमें चोट वाली जगह पर यदि हाथ लगाया जाए तो व्यक्ति को लगातार दर्द महसूस हो सकता है। इसके अलावा नजर धुंधली भी हो सकती है। हालांकि कुछ दिनों के अंदर ही सूजन कम हो सकती है साथ ही त्वचा का रंग भी हल्का हो जाता है।

आंख के आसपास के हिस्से पर लगी चोट को न करें नज़रअंदाज | Eyes Infections

ब्लैक आई का सबसे बड़ा कारण होता है चोट जो आपकी आंख के आसपास के हिस्से पर लगती है। आंखों में चोट लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे दुर्घटना, खेल के दौरान चोट लगना, किसी चीज से टकराना आदि। ब्लैक आई के कुछ अन्य कारण भी हो सकते हैं जैसे चेहरे की सर्जरी या स्कल फ्रैक्चर। ब्लैक आई अपने आप ही ठीक हो जाती है लेकिन कुछ उपायों को अपनाकर इसे आसानी से और जल्दी ठीक किया जा सकता है।

  • पहले एक-दो दिनों के दौरान एक दिन में लगभग 10 से 20 मिनट के लिए चोट पर बर्फ की सिकाई करें
  • दो दिनों के बाद चोट पर गर्म पट्टी लगाएं
  • ओवर द काउंटर दर्द निवारक दवा लें
  • हालांकि कुछ बातों का आपको विशेष ध्यान रखना चाहिए जैसे चोट पर जोर से दबाने से बचें। इसके अलावा आप बर्फ को सीधे चोट पर ना लगाएं।

आंखों को सुरक्षित रखना जरूरी | Eyes Infections

आमतौर पर ब्लैक आई की समस्या दो से तीन हफ्तों में ठीक हो जाती है और इसमें किसी भी तरह के इलाज की जरूरत नहीं पड़ती है। कुछ मामलों में काली आंख की संभावना को कम किया जा सकता है। गार्डनिंग, लकड़ी से जुड़ा काम या मेटल से जुड़ा काम करते समय हमेशा गॉगल्स पहनें। खेल कूद के दौरान खासतौर पर मार्शल आर्ट, बॉक्सिंग आदि के समय आंखों की सुरक्षा बेहद जरूरी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button