डाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीज

ऐसे लोगों के लिए फायदा कम नुकसानदेह ज्यादा है चीकू, डॉक्टर भी करते हैं मना

Side Effects of Chiku: बाजार में इन दिनों मीठे और रसीले चीकू मिल रहे हैं। चीकू खाना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। फाइबर से भरपूर चीकू पेट और पाचन के लिए बेहतरीन फल है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से फायदे की जगह नुकसान हो सकता है। चीकू में एंटी-इफ्लामेटरी गुण पाए जाते हैं तो कब्ज, सूजन, जोड़ों के दर्द में आराम पहुंचाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा चीकू खाना कुछ लोगों की सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है। आइये जानते हैं किन लोगों को चीकू नहीं खाना चाहिए?

What Are The Benefits of Diet Plan | Best Diet Plan For Health | Healthy Diet Plan in Hindi

किसे नहीं खाना चाहिए चीकू? | Side Effects of Chiku

  • डायबिटीजशुगर के रोगियों को चीकू नहीं खाना चाहिए। चीकू बहुत ज्यादा मीठा होता है। इसलिए डॉक्टर डायबिटीज में चीकू नहीं खाने की सलाह देते हैं। इससे शुगर लेवल बढ़ सकता है। इसलिए डायबिटीज में चीकू से एकदम परहेज करना चाहिए।
  • एलर्जीअगर आपको एलर्जी रहती है तो चीकू का सेवन करने से बचें। कुछ लोगों को चीकू खाने से एलर्जी हो सकती है। क्योंकि इसमें टैनिन और लेटेक्स नाम के केमिकल पाए जाते हैं जो शरीर में एलर्जी को ट्रिगर करते हैं। इसलिए चीकू खाने से बचने की सलाह दी जाती है।
  • पाचन चीकू भले ही पेट और पाचन के लिए अच्छा फल है। इसमें फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है। जिससे गट हेल्थ में सुधार आता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा चीकू खाने से हमारे पाचन तंत्र पर दबाव भी पड़ सकता है। जिससे पाचन की परेशानी बढ़ भी सकती है।
  • वजन बढ़ाए चीकू खाने से कई बार मोटापा भी बढ़ने लगता है। ज्यादा मात्रा में चीकू का सेवन वेट गेन में मदद करता है। खासतौर से जो लोग चीकू का शेक बनाकर पीते हैं उनका वजन बढ़ने का खतरा ज्यादा रहता है।
  • स्वाद में बदलावकई बार चीकू खाने के बाद स्वाद में बदलाव भी महसूस हो सकता है। खासतौर से अगर आप कभी कच्चा चीकू फल खा लेते हैं तो इससे मुंह का स्वाद कड़वा होने लगता है। चीकू में लेटेक्स और टैनिन काफी होता है जिससे मुंह का स्वाद कड़वा हो जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button