ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणवेब स्टोरीज

रोजाना सुबह उठते ही पेट में बन जाती है गैस, इन घरेलू उपायों से तुरंत पाएं निजात

Gastric Treatment: पेट की समस्या आज कल ज्यादातर लोगों में देखा जा रहा है। इस बीमारी से आपका पेट पूरी तरह से जकड़ा हुआ रहता है। इसके चलते न आपका पेट साफ होता है और न ही आप अच्छे से वॉशरूम जाकर फ्रेश हो पाते हैं। यह न केवल आपकी शारीरिक स्थिति को प्रभावित करती है, बल्कि आपकी मानसिक स्थिति को भी काफी ज्यादा प्रभावित करती है। लंबे समय तक कब्ज बने रहने की दिक्कत से कई परेशानियां खड़ी हो जाती हैं। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इसका इलाज कराना चाहिए। ऐसे में आज की इस खबर में हम आपको उन देसी नुस्खों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप इस समस्या से जल्दी निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं।

What Are The Benefits of Diet Plan | Best Diet Plan For Health | Healthy Diet Plan in Hindi 

खाली पेट करना होगा ये काम | Gastric Treatment

अगर आपको लंबे समय से कब्ज की समस्या हो रही है तो आप नींबू के साथ अजवाइन को मिक्स कर के खा सकते हैं, लेकिन इसे आपको खाली पेट करना होगा। आप सुबह उठकर नींबू और अजवाइन का रस पानी में घोल सकते हैं और इसे खाली पेट ही पी सकते हैं। इससे कुछ दिनों में ही आपको पेट की समस्या से राहत मिलने लगेगा।

ग्रीन टी भी एक अच्छा आप्शन | Gastric Treatment

कब्ज से राहत पाने के लिए आप ग्रीन टी का भी सेवन कर सकते हैं। ग्रीन टी में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट के गुण होते हैं, जो गैस की समस्या को दूर करता है। अगर आपको लंबे समय से कब्ज की दिक्कत है तो सबसे पहले आपको दूध वाली चाय पीने से परहेज करना होगा। दूध वाली चाय पीने से पेट में एसिडिटी पैदा होती है। यह गैस की समस्या को भी काफी बढ़ाती है। ऐसे में ग्रीन टी आपके लिए फायदेमंद है क्योंकि इसे पीकर आप गैस जैसी समस्या से राहत पा सकते हैं।

इसबगोल का भी इस्तेमाल | Gastric Treatment

गैस की समस्या से राहत पाने के लिए आप इसबगोल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। यह एक प्राकृतिक लैक्सेटिव है, जिससे गैस की समस्या दूर हो जाती है। आपको इसे पानी में मिक्स कर के घोल बनाकर पीना है। इसके बाद यह जल्द ही प्रभावी तरीके से काम करना शुरू कर देता है।

पपीता का कर सकते हैं सेवन

अगर आपको लगातार गैस और कब्ज की समस्या हो रही है तो आप रोजाना पपीता का सेवन भी कर सकते हैं। इसमें पपैन नाम के एंजाइम होते हैं, जो प्रोटीन को तोड़ने में मदद करता है। इसका सेवन कर के आप कब्ज की समस्या से काफी जल्दी राहत पा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button