बालों का झड़ना एक ऐसी परेशानी है, जिससे शायद ही कोई महिला या युवती परेशान न हो। कई तरह के शैंपू, टॉनिक, सीरम, ट्रीटमेंट और सप्लीमेंट्स भी कई बार इस समस्या को जड़ से खत्म नहीं कर पाते हैं। ऐसे में भारतीय आयुर्वेद आपके बड़े काम आ सकता है। भारत के हर्बल खजाने में दो चीजें आंवला पाउडर और नारियल का तेल ऐसी चीजें हैं जो बाल झड़ने की समस्याओं को दूर कर सकती हैं। इन दोनों को कॉम्बिनेशन इतना शानदार है कि आपकी बालों से संबंधित सभी परेशानियां ये दोनों मिलकर दूर कर सकते हैं। जरूरत है तो इन्हें ठीक से यूज करने की। कैमिकल फ्री ये दोनों ही हर्बल प्रोडक्ट बहुत ही बजट फ्रेंडली भी हैं।
आंवला पाउडर और नारियल तेल के फायदे
विटामिन सी से भरपूर आंवला हेयर ग्रोथ के लिए शानदार माना है। वहीं नारियल तेल इसके पोषण को आपके स्कैल्प में ही लॉक कर देता है। इन दोनों के कॉम्बिनेशन को पोषण का पावर हाउस कहा जा सकता है। अगर आप भी बाल जल्दी लंबे और घने करना चाहती हैं तो जानिए इन्हें यूज करने के क्या-क्या फायदे हैं।
गहराई से पोषण
आंवला पाउडर और नारियल तेल का कॉम्बिनेशन आपके बालों को अंदर से मजबूत बनाता है। यह आपकी स्कैल्प में अंदर तक जाकर बालों की जड़ों को मजबूती देता है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर आंवला पाउडर बालों की जड़ों की ताकत बढ़ाता है। जिसके कारण हेयर ग्रोथ दुगनी तेजी से होती है। वहीं नारियल तेल का हाइड्रेटिंग गुण बालों में फिर से चमक लौटाता है। ये बालों और स्कैल्प दोनों का रूखापन दूर करता है।
Also Read – Black Tea से ज्यादा फायदेमंद है ये वाली चाय, इन परेशानियों का करेगी खात्मा
ब्लड सर्कुलेशन
बालों की मजबूती काफी हद तक इस बात पर भी निर्भर करती है कि आपकी स्कैल्प का ब्लड सर्कुलेशन कैसा है। कई बार ब्लड सर्कुलेशन कम होने के कारण भी बाल कमजोर होकर टूटने लगते हैं, क्योंकि उन्हें भरपूर पोषण नहीं मिलता है। आंवले का पाउडर मिला नारियल तेल लगाने से ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। इससे आपके बाल मजबूत होंगे। साथ ही यह आपका तनाव भी दूर करेंगे। आप बालों में आंवले का तेल भी लगा सकते हैं।
नेचुरल काले बाल
एक समय था जब बाल सिर्फ बुढ़ापे में ही सफेद होते थे। लेकिन अब कम उम्र में ही लोगों के बाल सफेद होने लगते हैं। ऐसे में आंवले का पाउडर और नारियल का तेल दोनों ही आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। ये आपके बालों को नेचुरल तरीके से काला बनाते हैं। वहीं बालों के सफेद होने की गति कम करते हैं।
डैंड्रफ
डैंड्रफ कई लोगों को परेशान करता है। कई बार तो एंटी डैंड्रफ शैंपू तक काम नहीं आते। अगर आपके साथ भी यह परेशानी है तो आप आंवला पाउडर और नारियल तेल का साथ में उपयोग करें। ये नेचुरल एंटी डैंड्रफ मास्क की तरह आपके स्कैल्प पर काम करेगा। आंवले में एंटी बैक्टीरियल गुण होते हैं, जिसके कारण ये स्कैल्प पर मौजूद बैक्टीरिया से लड़ पाता है। साथ ही सूजन भी कम करता है। वहीं नारियल तेल स्कैल्प की नमी को लॉक करता है।