Health Alert: सेहत की दुश्मन है सुबह खाली पेट वाली चाय, जानिए क्या हैं इसके नुकसान

Empty Stomach Tea: आजकल चाय पीना अधिकांश लोगों की आदत बन चुकी है। सुबह उठते ही बिना नाश्ता किए एक कप गरमा‑गरम चाय पीना जैसे दिन की शुरुआत का हिस्सा बन गया है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है? कई अध्ययनों में यह साबित हुआ है कि खाली पेट चाय पीने से पेट में अम्लता यानी एसिड बढ़ जाती है, जिससे जलन, गैस, कब्ज जैसी समस्याएं पैदा होती हैं।
इतना ही नहीं, ये आदत शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों के अवशोषण को भी बाधित कर सकती है जिसका कई तरह से नकारात्मक असर होता है। चाय में मौजूद कैफीन का प्रभाव सीधे खून में जाकर थकावट, तनाव और चिड़चिड़ापन बढ़ा सकता है। डॉक्टर और स्वास्थ्य विशेषज्ञ लगातार चेतावनी देते हैं कि चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता कर लेना चाहिए ताकि शरीर पर इसका नकारात्मक असर न पड़े।
सहीं नहीं खाली पेट चाय पीने की आदत | Empty Stomach Tea
आहार विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह खाली पेट हम जो कुछ भी खाते पीते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि लोग सबसे पहले नींबू पानी, आंवला का जूस आदि पौष्टिक चीजों का सेवन करते हैं। हालांकि खाली पेट चाय पीने की भी कई लोगों की आदत देखी गई है जो सेहत के लिए सही नहीं है। चाय में मौजूद कैफीन और टैनिन जैसे तत्व पेट में एसिड बढ़ाते हैं, जिसके कारण आपको दिनभर पेट में भारीपन या गैस की दिक्कत बनी रह सकती है। जब पेट खाली होता है तो चाय सीधे पेट की अंदरूनी परत को प्रभावित करती है, जिससे जलन, गैस, और अल्सर जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
खाली पेट चाय बना देगी आपको अल्सर का शिकार | Empty Stomach Tea
जब हम खाली पेट चाय पीते हैं, तो चाय में मौजूद टैनिन और कैफीन पेट में एसिड बढ़ा देते हैं। आमतौर पर पेट में थोड़ी मात्रा में एसिड खाना पचाने में मदद करता है, लेकिन खाली पेट यह अधिक मात्रा में बनने लगता है। इससे पेट की अंदरूनी परत में जलन होने लगती है। लंबे समय तक ऐसा होने पर पेट की दीवार कमजोर होकर अल्सर जैसी बीमारी का कारण बन सकती है। शोध बताते हैं कि जिन लोगों की सुबह की चाय की आदत खाली पेट होती है, उन्हें एसिडिटी और गैस्ट्राइटिस जैसी समस्याएं अधिक होती हैं। डॉक्टर सलाह देते हैं कि चाय पीने से पहले हल्का नाश्ता करें ताकि पेट में बनने वाले एसिड का असर कम हो।
पाचन प्रक्रिया में हो सकती है गड़बड़ | Empty Stomach Tea
खाली पेट चाय पीने से पाचन तंत्र पर भी बुरा असर पड़ता है। जब पेट खाली होता है तो चाय में मौजूद कैफीन सीधे पेट की दीवार से अवशोषित होकर तुरंत असर दिखाती है। इससे पेट में ऐंठन और जलन जैसी समस्याएं पैदा होती हैं, जिससे खाना पचाने वाली ग्रंथियों की कार्यक्षमता कम हो जाती है। शोध बताते हैं कि खाली पेट चाय पीने से पाचन रस का संतुलन बिगड़ता है। नतीजा यह होता है कि भोजन पचने में समय लगने लगता है और पोषक तत्वों का सही तरीके से अवशोषण नहीं हो पाता।
हड्डियों की सेहत पर असर | Empty Stomach Tea
कुछ शोध में यह भी पाया गया है कि चाय में मौजूद कैफीन लंबे समय तक अधिक मात्रा में लेने पर शरीर में कैल्शियम की कमी का कारण बन सकता है। खाली पेट चाय पीने से यह असर और अधिक बढ़ सकता है क्योंकि चाय सीधे शरीर में अवशोषित होकर हड्डियों में मौजूद कैल्शियम के अवशोषण को प्रभावित करती है। खाली पेट चाय पीने से शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की कमी होने लगती है जिससे हड्डियां कमजोर हो सकती हैं। विशेष रूप से महिलाओं में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है क्योंकि उन्हें पहले से ही कैल्शियम की आवश्यकता अधिक होती है। कैल्शियम की कमी से हड्डियों में दर्द, जोड़ों में जकड़न और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।