ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

Health Alert: किचन वाली इन चार चीजों का अधिक सेवन है ‘जानलेवा’, हो जाइए सावधान

Healthy Health Tips in Hindi: कई प्रकार की बीमारियों से बचे रहने और शरीर को स्वस्थ रखने और के लिए स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को खान-पान और दिनचर्या में सुधार करने की सलाह देते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि तेजी से बढ़ती गंभीर और क्रोनिक बीमारियों के लिए गड़गड़ खान-पान एक प्रमुख कारण हो सकता है। यानी कि अगर आप कम उम्र से ही आहार में सुधार कर लेते हैं तो डायबिटीज, ब्लड प्रेशर,  हार्ट की कई गंभीर समस्याओं से बचाव कर सकते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं हाल के वर्षो में जिस बीमारी ने सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाई है वह है हार्ट की समस्या। 30 से कम उम्र के लोग भी हृदय संबंधी रोगों, यहां तक कि हार्ट अटैक का शिकार हो रहे हैं। इससे बचाव के लिए सभी लोगों को निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए।

Raat Main Jagne Ke Nuksan | Der Se Sone Ke Nuksan | Late Night Sleep Disadvantages |

किचन में रखे कई चीज़े सेहत के लिए खतरनाक | Healthy Health Tips in Hindi

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे किचन में ही कई ऐसी चीजें हैं जिनका हम सभी रोजाना सेवन करते हैं पर दीर्घकालिक रूप में इससे हार्ट को काफी नुकसान पहुंचता है। कई अध्ययनों में भी इन चीजों का सेवन कम से कम करने की सलाह दी जाती रही है। आइए ऐसी ही चार चीजों के बारे में जानते हैं जिनका हम सभी नियमित रूप से सेवन करते हैं पर ये आपके हार्ट के लिए बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं।

रिफाइंड आटा यानी मैदा | Healthy Health Tips in Hindi

डॉक्टर बताते हैं, हार्ट अटैक का खतरा बढ़ाने में गड़बड़ आहार की भी भूमिका हो सकती है। किचन में मौजूद कुछ सामान्य खाद्य पदार्थों का यदि अधिक मात्रा में या नियमित रूप से सेवन करते हैं तो ये दिल की सेहत पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकते हैं। रिफाइंड आटा उनमें से एक है। रिफाइंड आटा को मैदा भी कहा जाता है। मैदा से बने खाद्य पदार्थ, जैसे सफेद ब्रेड, केक, कुकीज हाई कैलोरी और कम पोषक तत्वों वाले होते हैं इसके अलावा इनमें फाइबर की कमी होती है। इन चीजों के अधिक सेवन से वजन और कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ सकता है, जो हृदय रोगों का खतरा बढ़ा देते हैं।

ज्यादा नमक और चीनी खाना भी खतरनाक | Healthy Health Tips in Hindi

अत्यधिक नमक का सेवन उच्च रक्तचाप (हाई ब्लड प्रेशर) का प्रमुख कारण है, जो हृदय रोगों और स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ाता है। प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ जैसे चिप्स, नमकीन और डिब्बाबंद सूप में सोडियम की मात्रा अधिक होती है। इस तरह की चीजों का सेवन सेहत के लिए कई प्रकार से नुकसानदायक हो सकता है। ज्यादा नमक की ही तरह चीनी का भी अधिक सेवन सेहत के लिए हानिकारक है। मीठे पेय पदार्थ जैसे सोडा, कोल्ड ड्रिंक्स और पैकेज्ड जूस में उच्च मात्रा में चीनी होती है। अधिक चीनी वाली चीजें खाने से मोटापा, टाइप-2 डायबिटीज और हृदय रोगों का खतरा बढ़ाता है। अध्ययनों से पता चला है कि जो लोग अत्यधिक मीठे पेय पदार्थों का सेवन करते हैं, उनमें हृदय रोगों का जोखिम अधिक होता है।

सेचुरेटेड फैट के नुकसान | Healthy Health Tips in Hindi

सेचुरेटेड फैट वाली चीजों को हार्ट हेल्थ के लिए सबसे नुकसानदायक पाया गया है। रेड मीट, बटर और घी जैसे खाद्य पदार्थों में संतृप्त वसा की मात्रा अधिक होती है। अधिक मात्रा में इसके सेवन से रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ाने लगता है, जिससे एथेरोस्क्लेरोसिस (धमनियों का सख्त होने) और हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनों के अनुसार, संतृप्त वसा की अधिक मात्रा दिल के दौरे का जोखिम बढ़ा सकती है। इन चीजों के अधिक सेवन से सभी लोगों को बचाव करते रहना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button