ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: क्या अलग-अलग हैं मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स? इनके लक्षणों से कर सकते हैं पहचान

Monkeypox vs Chickenpox Symptoms: मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स, दोनों ही त्वचा पर दाने (रैशेज) और फफोले पैदा करने वाले वायरल संक्रमण हैं, जिसके कारण कई बार लोग इन दोनों के बीच भ्रमित हो जाते हैं। हालांकि दोनों के शुरुआती लक्षण मिलते-जुलते हैं, लेकिन ये दो अलग-अलग वायरस (मंकीपॉक्स वायरस और वैरिसेला-जोस्टर वायरस) के कारण होते हैं, इसलिए इसका इलाज भी अलग होता है।

मंकीपॉक्स, जिसे अब एमपॉक्स भी कहा जाता है, एक दुर्लभ लेकिन गंभीर बीमारी होती है जो जानवरों से मनुष्यों में फैलती है। वहीं चिकनपॉक्स बच्चों में अधिक आम और आमतौर पर मंकीपॉक्स की तुलना में हल्का संक्रमण होता है। इसलिए इन दोनों के बीच के अंतर को समझना बहुत जरूरी है, खासकर इसलिए क्योंकि मंकीपॉक्स के फैलने की गति तेज हो सकती है। अगर आप दोनों के विशिष्ट लक्षणों को पहचानना सीख जाते हैं, तो समय पर डॉक्टर से संपर्क किया जा सकता है और सही इलाज शुरू की जा सकती है।

शुरुआती लक्षण और फ्लू जैसी स्थिति | Monkeypox vs Chickenpox Symptoms

मंकीपॉक्स और चिकनपॉक्स में सबसे बड़ा अंतर उनके शुरुआती संकेतों में छिपा है। मंकीपॉक्स में दाने निकलने से कई दिन पहले ही मरीज को तेज बुखार के साथ बहुत ज्यादा ठंड लगती है और सिरदर्द होता है। जबकि चिकनपॉक्स में दाने अक्सर बुखार आने के एक-दो दिन के अंदर ही दिख जाते हैं। मंकीपॉक्स की एक और खास पहचान है गांठों का सूजना (गर्दन या कांख में), जो चिकनपॉक्स में आमतौर पर नहीं होता।

दानों की प्रकृति और फैलाव का तरीका | Monkeypox vs Chickenpox Symptoms

चिकनपॉक्स के दाने (रैशेज) अलग-अलग चरणों (दाने, छाले, पपड़ी) में पूरे शरीर पर एक साथ निकलते हैं और उनकी संख्या बहुत ज्यादा होती है। इसके विपरीत, मंकीपॉक्स के दाने गांठदार, गहरे और कठोर होते हैं, जो अक्सर चेहरे, हथेलियों और तलवों पर केंद्रित होते हैं। मंकीपॉक्स में दाने एक ही समय में एक ही चरण में होते हैं, यानी एक साथ छाले बनेंगे।

Monkeypox Symptoms : मंकीपॉक्स होने का किन लोगों को है ज्यादा खतरा, जानें  इसके शुरुआती लक्षण What is monkeypox and symptoms in hindi know risk  factors, लाइफस्टाइल - Hindustan

गंभीरता और जटिलताओं का अंतर | Monkeypox vs Chickenpox Symptoms

चिकनपॉक्स आमतौर पर एक हल्का संक्रमण है, लेकिन मंकीपॉक्स अधिक गंभीर हो सकता हैं। मंकीपॉक्स से निमोनिया, ब्रेन इंफेक्शन और सेकेंडरी बैक्टीरियल संक्रमण का खतरा हो सकता है। दोनों ही संक्रामक हैं, लेकिन मंकीपॉक्स मुख्य रूप से त्वचा से त्वचा के सीधे संपर्क या संक्रमित तरल पदार्थ के माध्यम से फैलता है, जबकि चिकनपॉक्स हवा से आसानी से फैलता है।

बचाव और उपचार में अंतर | Monkeypox vs Chickenpox Symptoms

चिकनपॉक्स के लिए वैक्सीन उपलब्ध है और इसका इलाज एंटीवायरल दवाओं से होता है। मंकीपॉक्स के लिए भी स्मॉलपॉक्स वैक्सीन प्रभावी होता है। अगर आपको तेज बुखार, गांठें और दानों के साथ गंभीर दर्द महसूस हो, तो तुरंत खुद को आइसोलेट करें और डॉक्टर से मिलें। किसी भी स्थिति में दानों को खुजलाना या फोड़ना नहीं चाहिए, क्योंकि इससे संक्रमण फैल सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button