ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: वर्कआउट के पहले या उसके बाद, क्या है केला खाने का सही समय?

पौष्टिक आहार को अच्छी सेहत का मूलमंत्र माना जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आप जिस तरह की चीजों का सेवन करते हैं सेहत पर उसका सीधा असर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को भोजन की थाली में उन चीजों की मात्रा अधिक रखने की सलाह दी जाती है जिससे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्वों की आसानी से पूर्ति हो सके।

Health Tips: जो लोग नियमित रूप से व्यायाम करते हैं, उनके डाइट के लिए केला सबसे महत्वपूर्ण चीजों में से एक है। यह न केवल सस्ता और आसानी से उपलब्ध है, बल्कि यह नेचुरल शुगर, कार्बोहाइड्रेट्स, और पोटैशियम का एक बेहतरीन स्रोत है। अक्सर लोगों ये सवाल रहता है कि वर्कआउट के पहले ये फल खाना चाहिए या वर्कआउट के बाद? विशेषज्ञ मानते हैं कि केले को दोनों समय खाना फायदेमंद है, लेकिन इसके सेवन का कारण और समय अलग-अलग होता है।

कसरत से पहले केला खाने से आपको तेजी से ऊर्जा मिलती है, जबकि कसरत के बाद यह मांसपेशियों की मरम्मत और इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने में मदद करता है। एक स्टडी में पाया गया कि एनर्जी और परफॉरमेंस को बनाए रखने में केला बिल्कुल स्पोर्ट्स ड्रिंक्स की तरह ही कारगर है। अपने कसरत के लक्ष्यों और शरीर की प्रतिक्रिया के आधार पर सही समय का चुनाव करना आपकी फिटनेस प्रगति के लिए बहुत जरूरी है। आइए जानते हैं कि केला खाने का सही तरीका क्या है ताकि आप इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

वर्कआउट से पहले केला | Health Tips

वर्कआउट 30 से 60 मिनट पहले केला खाना सबसे अच्छा है। केला ग्लूकोज, फ्रुक्टोज और सुक्रोज जैसी प्राकृतिक शर्करा से भरपूर होता है, जो तेजी से पचकर शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है। इससे आपकी कसरत की परफॉर्मेंस बेहतर होती है। यह शरीर को तुरंत एनर्जी देता है और पोटैशियम होने के कारण मांसपेशियों में ऐंठन से बचाता है। इसमें मौजूद कार्बोहाइड्रेट्स आपको कठिन व्यायाम के दौरान थकान से बचाते हैं।

वर्कआउट के बाद केला | Health Tips

कसरत खत्म होने के 30 मिनट के भीतर केला खाना मांसपेशियों की रिकवरी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। अधिक व्यायाम के बाद, मांसपेशियों में जमा ग्लाइकोजन खत्म हो जाता है। केला कार्बोहाइड्रेट्स की पूर्ति तेजी से करता है, जिससे मांसपेशियों का ग्लाइकोजन स्टोर भर जाता है।यह थकान मिटाने और रिकवरी करने में महंगे स्पोर्ट्स ड्रिंक्स जितना ही असरदार है।

पोटैशियम और ऐंठन से बचाव | Health Tips

केला पोटैशियम का एक उत्कृष्ट स्रोत है। कसरत के दौरान पसीने के माध्यम से पोटैशियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स शरीर से बाहर निकल जाते हैं। वर्कआउट के बाद केला खाने से ये इलेक्ट्रोलाइट्स का संतुलन बना रहता है, जो मांसपेशियों में ऐंठन और दर्द को रोकने में मदद करता है। यह मांसपेशियों के सही फंक्शन के लिए बहुत जरूरी है।

सेवन का सही संयोजन | Health Tips

केले के साथ आप कुछ चीजें खाकर इसका अधिकतम फायदा ले सकते हैं। उदाहरण के लिए, वर्कआउट से पहले केले को थोड़े से दही या नट्स के साथ लें। वर्कआउट के बाद केले को प्रोटीन शेक या पनीर के साथ खाने से ग्लाइकोजन की पूर्ति और मांसपेशियों की मरम्मत दोनों एक साथ होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button