ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: नींद नहीं आती! मान लें ये पांच बातें, रातभर रहेंगे सोते

Tips for Good Sleep: हर इंसान को रोज समय से सोना और जागना चाहिए, इससे उस व्यक्ति का संपूर्ण स्वास्थ्य अच्छा रहता है। अच्छी और गहरी नींद हमारे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में बहुत से लोग अनिद्रा यानी इंसोम्निया की समस्या से जूझ रहे हैं। नींद न आने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे तनाव, गैजेट्स का ज्यादा इस्तेमाल और अनियमित दिनचर्या।

अगर आप भी रात में घंटों करवटें बदलते रहते हैं और आपको नींद नहीं आती, तो ये लेख आपको जरूर पढ़नी चाहिए। ‘Why We Sleep’ के लेखक, कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी, बर्कले के न्यूरोसाइंस और साइकॉलजी के प्रोफेसर डॉ. मैथ्यू वॉकर ने कुछ ऐसे टिप्स दिए हैं जो आपकी नींद की गुणवत्ता को बेहतर बना सकते हैं। आइए उन्हीं में से पांच प्रमुख आदतों के बारे में जानते हैं, जिन्हें अपनाकर आप अपने सोने के पैटर्न को सुधार सकते हैं और एक अच्छी नींद पा सकते हैं।

समय निश्चित करना जरूरी | Tips for Good Sleep

हमारे शरीर की अपनी एक जैविक घड़ी होती है, जिसे सर्कैडियन रिदम कहते हैं। इसे सही रखने के लिए रोजाना एक ही समय पर सोने और जागने की आदत डालें, यहां तक कि छुट्टी वाले दिन भी। ऐसा करने से आपका शरीर एक रूटीन में आ जाता है और आपको समय पर नींद आने लगती है।

अल्कोहल और कैफीन से परहेज करना भी जरूरी | Tips for Good Sleep

बहुत से लोग सोचते हैं कि अल्कोहल (शराब) पीने से अच्छी नींद आती है, लेकिन यह एक गलत धारणा है। शराब पीने से भले ही शुरुआत में सुस्ती महसूस हो, लेकिन यह स्लीप साइकिल को बाधित करती है और आपकी नींद बार-बार टूट सकती है। इतना ही नहीं सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन भी आपके नींद की गुणवत्ता को प्रभावित करता है। इससे सुबह आप थका हुआ महसूस करते हैं। इसलिए अच्छी नींद के लिए सोने से पहले अल्कोहल से बचें।

नहीं आती है नींद, पूरी रात बदलते रहते हैं करवटें, अपनाएं ये ट्रिक कब सोए  पता भी नहीं चलेगा | home remedies insomnia | best tips get good sleep |  neend na

सोने से पहले किताब पढ़ें | Tips for Good Sleep

अगर आपको रात में नींद नहीं आ रही हो, तो फोन या टीवी देखने के बजाय किताब पढ़ें। फोन और लैपटॉप की स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी दिमाग को सक्रिय रखती है और मेलाटोनिन हार्मोन के उत्पादन को रोकती है, जो नींद के लिए जरूरी होता है। वहीं किताब पढ़ने से दिमाग शांत होता है और नींद आने में मदद मिलती है।

सोने से पहले ध्यान करें | Tips for Good Sleep

सोने से पहले मेडिटेशन या ध्यान करना बहुत फायदेमंद होता है। यह आपके दिमाग को शांत करता है और दिन भर के तनाव को कम करता है। गहरी साँस लेने का अभ्यास भी करें, इससे मन हल्का होता है और शरीर आराम की मुद्रा में आ जाता है। यह एक प्राकृतिक तरीका है जो आपको जल्दी नींद लाने में मदद करता है।

Good Night Tips: रात में सोने से पहले क्या करें | Jansatta

सोने से पहले कमरे में अच्छा माहौल बनाएं | Tips for Good Sleep

सोने के लिए कमरे का माहौल आरामदायक होना बहुत ज़रूरी है। अपने बेडरूम की लाइट बंद कर दें या बहुत धीमी रोशनी रखें। कमरे का तापमान हल्का ठंडा रखें और शांत माहौल बनाएँ। शोर-शराबे से बचें और बिस्तर को आरामदायक रखें। यह सब आपके दिमाग को बताता है कि यह सोने का समय है।

Monsoon Special: जरा सी लापरवाही और सीधा अस्पताल का सफर! बचना है तो इनसे रहो दूर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button