ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: सर्दियों में खाएं ये ‘देसी’ फल, थकान-कमजोरी रहेगी कोसों दूर

Seasonal fruits in winter: सर्दियों का मौसम दस्तक दे चुका है, और इस दौरान शरीर को अंदर से गर्म और ऊर्जावान बनाए रखना बहुत जरूरी है। ऐसे में आप अपने ही बाजारों में मिलने वाले सस्ते और मौसमी ‘देसी’ फलों को डाइट में शामिल करना चाहिए। ये फल न केवल आसानी से उपलब्ध होते हैं, बल्कि इनमें पोषक तत्वों का एक ऐसा खजाना छिपा होता है जो खास तौर पर ठंडे मौसम के लिए ही बने हैं। कुछ फल ऐसे होते हैं जो आसानी से उपलब्ध होने के साथ सस्ते भी होते हैं, लेकिन लोग इन फलों को बहुत हल्के में लेते हैं।

आज हम ऐसे ही चार फलों के बारे में जानने वाले हैं, जिनमें विटामिन्स, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर मात्रा में होते हैं। ये हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को तेजी से बढ़ाते हैं, शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करते हैं और मौसमी बीमारियों से लड़ने में सहायता करते हैं। इन फलों को रोजाना सेवन करने से आप पूरे मौसम तरोताजा और एनर्जेटिक महसूस करेंगे।

सर्दियों का बेहतरीन फल है शरीफा | Seasonal fruits in winter

शरीफा सर्दियों का एक बेहतरीन फल है। इसे सीताफल के नाम से भी जाना जाता है। यह नेचुरल शुगर और फाइबर से भरपूर होता है, जो शरीर को तुरंत ऊर्जा प्रदान करता है और दिनभर सक्रिय बनाए रखता है। शरीफा में आयरन और विटामिन सी भी अच्छी मात्रा में होते हैं। यह आयरन की कमी (एनीमिया) को दूर करने में सहायक है और विटामिन सी इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। इसे खाने से कब्ज की समस्या भी दूर होती है। इसलिए फल के तौर पर ये आपके सेहत के लिए सबसे अच्छा विकल्प है।

विटामिन सी का शानदार स्रोत छोटे बेर | Seasonal fruits in winter

छोटे बेर विटामिन सी का एक और शानदार स्रोत हैं। इसे जुजुबे या देसी बेर भी कहा जाता है। ठंड के मौसम में ये बेर लगने लगते हैं और ये आमतौर पर खेत या जंगलों में होते हैं। सर्दी-जुकाम और खांसी से बचाव के लिए यह फल बहुत कारगर है। बेर में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर की कोशिकाओं को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। इसके अलावा यह फल पाचन में सुधार करता है और अपनी हाई फाइबर सामग्री के कारण आंतों को स्वस्थ रखने में भी मदद करता है।

हमेशा थकान और कमजोरी महसूस होती है? ये 5 सुपरफूड बॉडी में भर देंगे जान... |  5 energy booster food, kamjori kaise karen door

आंतरिक शक्ति देता है सिंघाड़ा | Seasonal fruits in winter

सिंघाड़ा सर्दियों के दौरान शरीर को आंतरिक शक्ति देता है। यह फल पोटैशियम और कार्बोहाइड्रेट का बेहतरीन स्रोत है, जो ऊर्जा को बढ़ाता है। यह डिहाइड्रेशन से बचाता है, जो अक्सर सर्दियों में पानी कम पीने से देखने को मिलता है। सिंघाड़ा वजन नियंत्रण में भी सहायक है और यह त्वचा तथा बालों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी माना जाता है। इसे उबालकर या कच्चा खाया जा सकता है।

जरूर खाना चाहिए संतरा | Seasonal fruits in winter

सर्दियों का मौसम आते ही हर व्यक्ति को संतरा जरूर खाना चाहिए। इससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। संतरा में भरपूर मात्रा में विटामिन सी होता है, जो आपकी इम्यूनिटी मजबूत करता है और मौसमी संक्रमणों से बचाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर से भी भरपूर होता है, जो पाचन को ठीक रखता है। इसलिए रोज एक संतरा खाना या इसका जूस पीने से न केवल आप तरोताजा महसूस करते हैं, बल्कि यह आपकी त्वचा की चमक को बनाए रखने में भी मदद करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button