ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: बार-बार पेशाब आना हो सकता है इन बीमारियों का शुरुआती संकेत!

Causes of Frequent Urination: अगर आपको सामान्य से ज्यादा बार पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है, खासकर रात के समय, तो इसे अक्सर लोग पानी ज्यादा पीने या उम्र बढ़ने का सामान्य लक्षण मानकर नजरअंदाज कर देते हैं। लेकिन विशेषज्ञ के मुताबिक यह आदत कई गंभीर बीमारियों का शुरुआती चेतावनी संकेत हो सकती है। बार-बार पेशाब आना, जिसे चिकित्सा भाषा में ‘पॉलियूरिया’ कहा जाता है, तब होता है जब किडनी सामान्य से ज्यादा यूरिन का उत्पादन करती है। यह शरीर की एक प्राकृतिक प्रतिक्रिया हो सकती है जब आपके सेहत में कुछ गड़बड़ हो।

इस समस्या को लंबे समय तक टालना आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है, क्योंकि यह आपके शरीर में कुछ अंतर्निहित बीमारी का शुरूआती संकेत भी हो सकता है। यदि आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो यह जरूरी है कि आप इसके पीछे के संभावित कारणों को जानें और समय पर सही कदम उठाएं। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं कि बार-बार पेशाब आने के पीछे कौन सी चार प्रमुख बीमारियों हो सकती हैं और उनके क्या लक्षण होते हैं।

डायबिटीज | Causes of Frequent Urination

दिनभर में अधिकतम 6-7 बार तक का पेशाब आना सेहत के लिए ठीक है। लेकिन अगर इससे ज्यादा बार पेशाब आ रहा है तो ये डायबिटीज का लक्षण हो सकता है। जी हां, बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का सबसे पहला और आम लक्षण है। जब शरीर में ब्लड शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है, तो किडनी उसे छानने की कोशिश करती है। इस प्रक्रिया में अतिरिक्त शुगर पानी के साथ शरीर से बाहर निकलती है, जिससे पेशाब की मात्रा और आवृत्ति दोनों बढ़ जाती है।

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन | Causes of Frequent Urination

यूरिनरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन में मूत्राशय और यूरिनरी ट्रैक्ट में सूजन आ जाती है, जिससे व्यक्ति को बार-बार और तुरंत पेशाब जाने की जरूरत महसूस होती है। इस स्थिति में पेशाब करते समय जलन या दर्द भी हो सकता है, जो इस संक्रमण का एक और स्पष्ट संकेत है।

अगर आप करते हैं ये गलती, तो बार-बार आने लगता है पेशाब, इन 4 बीमारियों का भी  है संकेत | Reasons of frequent Urination 4 Disease Indication Bar Bar  Peshab Aana Reason

किडनी या मूत्राशय की समस्याए | Causes of Frequent Urination

बार-बार पेशाब आना किडनी से जुड़ी समस्याओं का भी संकेत हो सकता है। किडनी फेल्योर या मूत्राशय के ज्यादा सक्रिय होने पर यह लक्षण दिखाई देता है। मूत्राशय की मांसपेशियां जब बहुत ज्यादा संवेदनशील हो जाती हैं, तो वे थोड़ी मात्रा में यूरिन जमा होने पर भी तुरंत पेशाब जाने का संकेत भेजती हैं।

प्रोस्टेट ग्रंथि का बढ़ना | Causes of Frequent Urination

पुरुषों में बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि बार-बार पेशाब आने का एक बड़ा कारण हो सकती है। बढ़ी हुई प्रोस्टेट ग्रंथि मूत्राशय पर दबाव डालती है, जिससे पेशाब करने की जरूरत ज्यादा महसूस होती है, खासकर रात के समय। यह अक्सर 50 वर्ष से अधिक उम्र के पुरुषों में देखा जाता है। अगर आपको इनमें से कोई भी लक्षण दिख रहे हैं तो आपको तुरंत डॉक्टर से सलाह लेनी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button