ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Health Tips: ब्रश करते समय कितना टूथपेस्ट लगाना चाहिए? अधिक लगाने से होता है ये नुकसान

Toothpaste Zyada Lagane Ke Nuksan: रोज सुबह ब्रश करना एक अच्छी और हेल्दी आदत है। यह आदत पर्सनल हाईजिन का हिस्सा है। यह आपके दांतों और मसूड़ों को स्वस्थ रखने में मदद करता है और दांतों की सड़न और मसूड़ों की बीमारी जैसे समस्याओं को रोकने में मदद करता है। मगर ब्रश करने से जुड़ा एक आम भ्रांति कई लोगों के मन में रहती है कि जितना ज्यादा टूथपेस्ट होगा, उतनी ही अच्छी सफाई होगी।

अक्सर विज्ञापनों में दिखाए जाने वाले ब्रश पर टूथपेस्ट की पूरी लंबी पट्टी रहती, जिसे देखकर लोग अधिक टूथपेस्ट का उपयोग करने लगते हैं। दरअसर ये तरीका गलत है और हकीकत यह है कि जरूरत से ज्यादा टूथपेस्ट आपके दांतों को प्रभावित कर सकता है। टूथपेस्ट में मौजूद अपघर्षक कण और फ्लोराइड का अत्यधिक संपर्क दांतों के सबसे बाहरी परत इनेमल को धीरे-धीरे घिस सकता है।

इनेमल घिस जाने पर दांत सेंसिटिव हो जाते हैं, जिससे ठंडा या गर्म महसूस होने लगता है। इसके अलावा फ्लोराइड की अधिक मात्रा बच्चों में फ्लोरोसिस का कारण बन सकती है, जिससे दांतों पर सफेद या भूरे धब्बे पड़ जाते हैं। इसलिए ब्रश करते समय टूथपेस्ट की सही मात्रा का उपयोग करना दांतों की सुरक्षा और प्रभावी सफाई दोनों के लिए महत्वपूर्ण है। ध्यान देने वाली बात यह है कि ब्रश पर टूथपेस्ट की मात्रा कितनी होनी चाहिए यह उम्र के आधार पर अलग भी हो सकती है। आइए इसी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

3 साल से कम उम्र के बच्चे | Toothpaste Zyada Lagane Ke Nuksan

3 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए, टूथपेस्ट की मात्रा चावल के दाने जितनी या उससे भी कम होनी चाहिए। इस उम्र के बच्चे अक्सर टूथपेस्ट निगल जाते हैं, और फ्लोराइड की अधिकता बच्चों में फ्लोरोसिस का कारण बन सकती है, जो दांतों के सौंदर्य को प्रभावित करता है। इसलिए बच्चों के ब्रश पर बहुत कम टूथपेस्ट का इस्तेमाल करना चाहिए।

3 से 6 साल तक के बच्चे | Toothpaste Zyada Lagane Ke Nuksanb

3 से 6 साल की उम्र के बच्चों के लिए, टूथपेस्ट की मात्रा मटर के दाने के बराबर होनी चाहिए। इस उम्र में बच्चों को थूकना सिखाया जाता है, लेकिन फिर भी कुछ मात्रा निगल ली जाती है। मटर के दाने जितनी मात्रा प्रभावी सफाई के लिए पर्याप्त है और फ्लोराइड जोखिम को नियंत्रित रखती है।

6 साल से बड़े बच्चे और किशोर | Toothpaste Zyada Lagane Ke Nuksan

6 साल से बड़े बच्चों और किशोरों के लिए भी टूथपेस्ट की सही मात्रा मटर के दाने जितनी ही रखी जानी चाहिए। इस अवस्था में दांत स्थायी होते हैं और इनेमल मजबूत हो चुका होता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा पेस्ट का इस्तेमाल घर्षण पैदा कर सकता है।

क्या आप भी टूथपेस्ट लगाने से पहले ब्रश करते हैं गीला? क्या सच में है  नुकसानदायक, डेंटिस्ट ने बताई सच्चाई - Should you wet your toothbrush before  applying toothpaste know ...

वयस्क और वरिष्ठ नागरिक | Toothpaste Zyada Lagane Ke Nuksan

वयस्कों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए टूथपेस्ट की मात्रा मटर के दाने से थोड़ा ज्यादा होना चाहिए। यदि आप बहुत झाग चाहते हैं, तो आप पेस्ट की मात्रा बढ़ा सकते हैं, लेकिन चिकित्सकीय रूप से दांतों को साफ करने के लिए इतनी ही मात्रा काफी होती है और यह इनेमल को घिसने से बचाती है। साथ आप ब्रश करने से पहले मुह को पानी से अच्छे से भिगो लें और ब्रश को भी पानी से गीला करें, इससे झाग अच्छे से बनेगा और दांत भी अच्छे से साफ होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button