Health Tips: ठंड में दवा नहीं, किचन के ये 5 मसाले देंगे गर्माहट और ताकत!


Healthy Tips in Hindi: सर्दियों के दौरान चाय में अदरक हर किसी को पसंद होती है. मगर यही अदरक दवा के रूप में भी काम आती है. दरअसल, अदरक में ‘जिंजरोल’ होता है जो शरीर को अंदर से गर्म रखता है और इन्फेक्शन से लड़ता है. गले में खराश या खांसी होने पर अदरक के एक छोटे टुकड़े को कूटकर उसका रस निकाल लें. इसमें एक चम्मच शहद मिलाकर चाटने से तुरंत आराम मिलता है.
हल्दी | Healthy Tips in Hindi
ऐसा ही एक और बेसिक मसाला है जो हर किसी को घर में ज़रूर मौजूद होता है. वह है हल्दी, हल्दी एक प्राकृतिक एंटी-बायोटिक है. यह शरीर की इम्यूनिट बढ़ाने और जोड़ों के दर्द में बहुत मददगार है. रात को सोने से पहले एक गिलास गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पिएं. ध्यान रखें कि इसमें चीनी की जगह गुड़ या धागे वाली मिश्री का प्रयोग करना ज्यादा फायदेमंद होता है.
कालीमिर्च | Healthy Tips in Hindi
जुकाम के दौरान काली मिर्च भी कारगर साबित होती है. काली मिर्च छाती में जमे कफ को बाहर निकालने और बंद नाक को खोलने में काफी हद तक मदद करती है. 2-3 काली मिर्च को कूटकर आधा चम्मच शहद के साथ मिलाकर खाएं. इसके अलावा, सूप या सलाद में ऊपर से काली मिर्च पाउडर छिड़क कर खाने से भी शरीर का मेटाबॉलिज्म बढ़ता है और ठंड कम लगती है.
मेथी दाना | Healthy Tips in Hindi
सर्दियों में अक्सर जोड़ों का दर्द बढ़ जाता है और पाचन धीमा हो जाता है जिसमें, मेथी दाना मदद करता है. मेथी दाने की तासीर गर्म होती है और यह गैस के दर्द को खत्म करने में बहुत असरदार है. आधा चम्मच मेथी दाना रात को एक गिलास पानी में भिगो दें. सुबह खाली पेट इस पानी को पिएं और भीगे हुए मेथी दानों को चबाकर खा लें. यह न केवल शुगर लेवल को कंट्रोल करता है, बल्कि सर्दियों में होने वाले बदन दर्द में भी राहत देता है.
लौंग | Healthy Tips in Hindi
लौंग भी सर्दियों में किसी दवाई से कम नहीं है. लौंग में जबरदस्त ‘एंटी-सेप्टिक’ और ‘एंटी-इंफ्लेमेटरी’ गुण होते हैं. यह सर्दियों में होने वाले दांत दर्द, गले के इन्फेक्शन और सिरदर्द में तुरंत असर दिखाती है. चाय या काढ़ा बनाते समय उसमें 2 लौंग कूटकर डालने से शरीर की अंदरूनी गर्मी बनी रहती है और ठंड कम लगती है.





