Health Tips: 7-8 के बीच डिनर के हैं कई फायदे है, जानिए विस्तार से

Best Time For Taking Dinner in Hindi: अच्छी सेहत के लिए खान-पान ठीक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। आप जो कुछ भी खाते हैं उसका सेहत पर सीधा असर होता है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को आहार में ऐसी चीजों को अधिक से अधिक मात्रा में शामिल करने की सलाह देते हैं जिससे जरूरी सभी पोषक तत्व और विटामिन्स-मिनरल्स की पूर्ति हो सके। पर क्या आप जानते हैं कि जितना जरूरी आहार की पौष्टिकता पर ध्यान देना है, उतना ही जरूरी है कि आप सही समय पर भोजन करें, विशेषतौर पर डिनर यानी रात का भोजन सही समय पर करना बहुत जरूरी है।
अक्सर हम दिनभर की भागदौड़ में डिनर का समय भूल जाते हैं। कभी 9 बजे, कभी 10 या 11 बजे खाना खाते हैं और फिर सीधा सोने चले जाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि देर रात का खाना आपकी सेहत पर भारी पड़ सकता है? आयुर्वेद से लेकर आधुनिक मेडिकल साइंस तक, सभी इस बात पर सहमत हैं कि रात में डिनर करने का सबसे सही समय शाम 7 से 8 बजे के बीच होता है। खासतौर पर अगर आप रात 8 बजे से पहले डिनर करते हैं, तो शरीर को कई फायदे मिलते हैं।
संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचाता है सही टाइम पर डिनर | Best Time For Taking Dinner in Hindi
अध्ययनों से पता चलता है कि रात में 7-8 बजे के बीच डिनर करना आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को लाभ पहुंचा सकता है। रात का खाना जल्दी खाने से न सिर्फ वजन घटता है, बल्कि नींद, दिल, पाचन और शुगर कंट्रोल में भी बड़े फायदे होते हैं। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार जल्दी खाना खाने वालों में हाई बीपी 27% और हाई कोलेस्ट्रॉल का 19% कम पाया गया है। रात 8 बजे के बाद डिनर करने पर 20% ज्यादा शुगर स्पाइक देखा गया है। इसके अलावा वजन घटाने, पाचन स्वास्थ्य और नींद की गुणवत्ता में भी इसके लाभ हैं।
पाचन भी रहता है परफेक्ट | Best Time For Taking Dinner in Hindi
रात में जल्दी खाना खाने का सबसे बड़ा फायदा है कि इससे पाचन ठीक रहता है। जब आप 8 बजे से पहले खाना खाते हैं, तो शरीर को उसे पचाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाता है। भोजन पचने में लगभग 2 से 4 घंटे लगते हैं। अगर हम खाना खाकर तुरंत सो जाते हैं, तो पाचन क्रिया धीमी हो जाती है और गैस, कब्ज, एसिडिटी जैसी समस्याएं होने लगती है। जर्नल ऑफ क्लिनिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी में प्रकाशित शोध में पाया गया कि रात का भोजन जल्दी करने से एसिड रिफ्लक्स (सीने में जलन) का खतरा 50% तक कम हो जाता है। आयुर्वेद में भी बताया गया है कि सूर्य के अस्त होने के बाद पाचन शक्ति धीमी हो जाती है, इसलिए रात को हल्का और जल्दी खाना चाहिए।
नींद के लिए भी है फायदेमंद | Best Time For Taking Dinner in Hindi
रात में देर से खाना खाने से शरीर को आराम नहीं मिलता क्योंकि वह खाना पचाने में लगा रहता है। इसका नींद पर भी असर देखा जाता है। हार्वर्ड मेडिकल की रिसर्च के अनुसार, सोने से 2-3 घंटे पहले भोजन करने से शरीर को शांत और नींद को गहरा बनने में मदद मिलती है। जो लोग जल्दी डिनर करते हैं, उन्हें नींद के दौरान गैस, सीने की जलन या भारीपन कम महसूस होता है। इससे नींद की गुणवत्ता बेहतर होती है। अच्छी नींद मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बेहतर है।
वजन घटाने में मदद मिलती है | Best Time For Taking Dinner in Hindi
अगर आप वजन घटाना चाहते हैं तो सिर्फ डाइट नहीं, खाने का समय भी मायने रखता है। इंटरनेशन जर्नल ऑफ ओवेसिटी (2013) में बताया गया कि जो लोग शाम 7 बजे से पहले खाना खाते हैं, उनमें वजन घटने की दर तेज होती है, क्योंकि शरीर कैलोरी को ऊर्जा में बदल पाता है। देर रात डिनर करने से खाना फैट के रूप में स्टोर होने लगता है। जल्दी खाना खाने से मेटाबॉलिज्म एक्टिव रहता है और इंसुलिन बेहतर तरीके से काम करता है। साथ ही, रात के खाने के बाद फिजिकल एक्टिविटी या वॉक का समय भी मिल जाता है, जो कैलोरी बर्न करने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए भी समय पर डिनर करना जरूरी है। जल्दी डिनर करने वाले लोगों का फास्टिंग ब्लड शुगर लेवल बेहतर होता है। देर रात खाना खाने से शरीर का सर्केडियन रिदम गड़बड़ हो जाता है, जिससे हॉर्मोनल असंतुलन का खतरा रहता है।