ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्पेशलिस्टस्वास्थ्य और बीमारियां
Trending

Healthy Tips: ऑरेंज-जिंजर शॉट सेहत के लिए है पावरफुल, जानें इसे कैसे करें तैयार

Healthy Tips: आजकल लोग सुबह उठकर हेल्दी जूस के शॉट्स लेना पसंद करने लगे हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई जूस के बारे में बताया जाता है जिन्हें सीमित मात्रा में सुबह पीना फायदेमंद है। हालांकि, हेल्थ एक्सपर्ट सुबह जूस पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं मानते हैं। जूस में बहुत ज्यादा चीनी होती है। लेकिन फिर भी अगर आपका जूस पीने का मन है तो बहुत थोड़ी मात्रा में यानि एक शॉट जितना जूस बनाकर पी सकते हैं। ध्यान रखें ये जूस घर पर ताजा तैयार किया गया हो और इसमें कुछ हेल्दी चीजें भी शामिल हों।

संतरे और अदरक के शॉट के फायदे | Healthy Tips

ऑरेंज जिंजर शॉट तीन चीजों से तैयार किया जाता है। इसमें संतरा, अदरक और गाजर डाली जाती है। गाजर में बीटा-कैरोटीन होता है, जो एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने का काम करती है। वहीं संतरा विटामिन सी और फ्लेवोनोइड्स से भरपूर होता है। रिपोर्ट्स की मानें तो फ्लेवोनोइड्स पौधों से मिलने वाले यौगिकों का एक समूह है, जिनमें एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं और ये दिल का दौरा या स्ट्रोक के खतरे को कम कर सकते हैं। इसके अलावा अदरक में जिंजरोल होता है, जो पाचन में सहायक होता है। अदरक में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-ट्यूमर और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं।

संतरे और अदरक के शॉट की रेसिपी | Healthy Tips

इसे तैयार करने के लिए 2 मीडियम गाजर छीलकर छोटे टुकड़ों में काट लें। अब 1 संतरा छीलकर रख लें। 1 इंच अदरक का टुकड़ा काट लें। अब इन सारी चीजों को जूसर में डालकर जूस निकाल लें। अब जूसर नहीं है तो मिक्सी में डालकर भी जूस बना सकते हैं। इसे छानकर 3-4 छोटे शॉट बना लें। एक शॉट में 30 से 50 मिलीलीटर का होता है। इसे सुबह पी लें। आप चाहें तो इस जूस को फ्रिज में 1-2 दिन के लिए स्टोर भी कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button