ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपरवरिशपोषणवेब स्टोरीजस्वास्थ्य और बीमारियां

Hemoglobin: कैसे बढ़ाएं हीमोग्लोबिन? शरीर के लिए क्यों जरूरी है ये, जानिए सबकुछ

Home Remedies To Increase Hemoglobin: लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) में मौजूद हीमोग्लोबिन एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो थकान, कमजोरी, चक्कर आना और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतुलित आहार, सही जीवनशैली और नियमित व्यायाम के माध्यम से हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखना जरूरी है। यदि हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाए, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और जरूरत पड़ने पर आयरन सप्लीमेंट लें। हालांकि प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप घर पर ही हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक रख सकते हैं जिससे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा। इसके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर कितना होना चाहिए और इसे प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाया जा सकता है।

World Autism Awareness Day 2025 | Autism Kya Hai | Autism Spectrum Disorder Kya Hai 

उम्र और लिंग के हिसाब से हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर | Home Remedies To Increase Hemoglobin

उम्र और लिंग के अनुसार, हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर अलग-अलग होता है। 14 से 18 साल के लड़कों के लिए 12-15.5 ग्राम/डीएल हीमोग्लोबिन स्तर होना चाहिए। वहीं 18 से अधिक आयु के वयस्क पुरुषों में 13.5 से 17.5 ग्राम/डीएल हीमोग्लोबिन होना चाहिए। 14 से 18 वर्ष की किशोरियों में 10-15.5 ग्राम/डीएल और वयस्क महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम/डीएल सामान्य होता है। अगर हीमोग्लोबिन का स्तर इससे कम है तो प्राकृतिक तरीके से घर पर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय | Home Remedies To Increase Hemoglobin

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन B12 और विटामिन C युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। यहां कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय दिए गए हैं जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं-

  • आयरन युक्त भोजन खाएं: आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। चुकंदर और अनार दोनों खून बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। इसके अलावा अंजीर और खजूर में प्राकृतिक आयरन पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। सहजन की पत्तियों में भरपूर मात्रा में आयरन और अन्य पोेषक तत्व पाए जाते हैं।
  • विटामिन C का सेवन: विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। संतरा, नींबू, मौसंबी, आंवला और टमाटर विटामिन सी से भरपूर हैं। गाजर और चुकंदन का जूस पीने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है।
  • फोलिक एसिड से भरपूर आहार: फोलिक एसिड नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसकी पूर्ति के लिए सोयाबीन, ब्रोकली, मूंगफली, चना और चावल का सेवन करें। संतरा और पपीता भी फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं।
  • विटामिन B12 का सेवन: विटामिन B12 की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है। दूध, दही, पनीर और अंडा जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। शाकाहारी लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज और सोया उत्पाद अच्छे विकल्प हैं।
  • गुड़ और चना खाएं; गुड़ और भुने हुए चने का सेवन करने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है। गुड़ आयरन का प्राकृतिक स्रोत है और चना प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button