Gharelu Nuskhe: दांतों में कीड़ा लग जाए तो क्या करें? जानें घरेलू इलाज


Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe: बदलते समय के साथ हमारे खाने-पीने की आदतें भी बदलती जा रही है, जिसके कारण दांतों से जुड़ी समस्याओं की दिक्कतें सामने आ रही है. गलत खान-पान के कारण हर दूसरा व्यक्ति दांतों में कीड़ा लगने, कैविटी और दर्द से जूझ रहा है. अगर आप भी इन में भी दिक्कत का शिकार हैं, तो इस आर्टिकल में बने रहिए.
दांत का कीड़ा कैसे निकाले घरेलू उपाय? | Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe
-
लौंग का तेल (Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe): दांत दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान तो लौंग का तेल आपके लिए फायदेमंद हो सकता है. इस तेल में एजुनॉल नामक तत्व पाया जाता है, जो प्राकृतिक एनेस्थेटिक का काम करता है. आप लौंग के तेल को कॉटन की मदद से दर्द वाली जगह पर लगा सकते हैं, इससे दर्द और सूजन में आराम मिल सकता है.
-
नमक पानी का कुल्ला (Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe): नमक वाले पानी से कुल्ला करने से मुंह काpH लेवल को बैलेंस रखता है. इसे करने के लिए आपको एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच मिलाना होगा और दिन में 2 से 3 बार करना होगा.
-
नीम (Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe): नीम में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो दांतों में मौजूद बैक्टीरिया को नष्ट करते हैं और कैविटी को फैलने से रोकते हैं. इसलिए नीम की दातुन और नीम का पाउडर दांतों की कैविटी से छुटकारा दिलाने में बेहद मददगार है.
-
लहसुन (Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe): लहसुन सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का ही काम नहीं करता, बल्कि दांतों में लगे कीड़े को भी मारने में सक्षम है. लहसुन में एलिसिन, एंटी-फंगल और एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं, जो इसे एक बेहतरीन पेनकिलर बनाते हैं, जो दांतों के दर्द और कीड़ों से राहत दिला सकते हैं.
-
अंडे का छिलका (Dant Dard Theek Karne ke Gharelu Nuskhe): अंडे के छिलकों को उबालकर सुखा लें और फिर बारीक पाउडर पीस लें. पीसने के बाद इसका 1 चम्मच पाउडर, 1 चम्मच बेकिंग सोडा और 2 चम्मच नारियल तेल मिलाकर एक पेस्ट तैयार कर लें और उससे दिन में 2 बार ब्रश करें.




