ग्रूमिंग टिप्सडाइट और फिटनेसपोषणस्वास्थ्य और बीमारियां

आसानी से वजन कैसे घटाएं? जानिए सबसे आसान तरीके, आज से ही करें शुरुआत

weight loose tips in hindi: संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए  बढ़ते हुए वजन को खतरनाक माना जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों जैसे डायबिटीज, हृदय रोग और मेटाबॉलिज्म से संबंधित रोगों का खतरा अधिक हो सकता है। अगर आपका भी वजन सामान्य से अधिक है तो इसे कंट्रोल करने के लिए उपाय शुरू कर दीजिए। ये स्थिति आपको भविष्य में गंभीर बीमारियों का शिकार बना सकती है।

Brain Tumor Symptoms in Hindi | Headache Can Be Symptom of Brain Tumor | Brain Tumor Ke Lakshan

पर क्या वजन घटाना इतना आसान है? वेट लॉस को लेकर एक हालिया अध्ययन में शोधकर्ताओं ने इसके लिए बेहतर उपाए बताए हैं जिससे आप आसानी से वजन कम कर सकते हैं। शोधकर्ताओं का कहना है कि वेट लॉस के लिए नियमित व्यायाम की आदत सबसे प्रभावी है। अगर आप भी वजन घटाने के प्रयास में लगे हुए हैं तो सप्ताह में कम से कम ढाई घंटे एरोबिक व्यायाम का लक्ष्य जरूर बना लें। रनिंग-वॉकिंग या साइकिलिंग जैसे एरोबिक व्यायाम इसमें आपके लिए बहुत मददगार हो सकते हैं।

एरोबिक अभ्यास की लें मदद | weight loose tips in hindi

व्यायाम, विशेषकर एरोबिक अभ्यास की मदद से वजन घटाया जा सकता है, इसे समझने के लिए वैज्ञानिकों ने लगभग 7,000 वयस्कों के डेटा का परीक्षण किया। ये लोग मोटापे का शिकार थे, उनका बॉडी मास इंडेक्स (बीएमआई) 25 से अधिक था। परीक्षण के परिणामों के विश्लेषण से पता चला कि हर हफ्ते एरोबिक व्यायाम करने वाले लोगों के शरीर के वजन, और बेली फैट में कमी आई। सप्ताह में पांच दिन प्रतिदिन 30 मिनट से अधिक का व्यायाम आपके वेट लॉस में काफी मददगार हो सकता है।

शारीरिक गतिविधि को जरूर अपनाएं | weight loose tips in hindi

अध्ययन के परिणाम जर्नल जामा नेटवर्क ओपन में प्रकाशित किए गए हैं। इंपीरियल कॉलेज लंदन में महामारी विज्ञानी और अध्ययन के पहले लेखक डॉ. अहमद जायदी ने कहा जो लोग अधिक वजन वाले या मोटे हैं, उनके लिए तीन महीनों में शरीर के वजन का 5% कम करना स्वास्थ्य के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जाता है। इसके लिए जरूरी है सभी वयस्कों को हर दिन किसी न किसी प्रकार की शारीरिक गतिविधि जरूर करनी चाहिए। वजन कम करने के लिए 19 से 64 वर्ष की आयु के लोगों को हर हफ्ते कम से कम ढाई घंटे मध्यम स्तरीय या फिर 75 मिनट तीव्र स्तर का व्यायाम करना चाहिए। ये आदत आपको दिल के दौरे और स्ट्रोक जैसी जानलेवा समस्याओं से भी बचाने वाली हो सकती है।

सभी तरह के व्यायाम फ़ायदेमंद | weight loose tips in hindi

डॉ. अहमद जायदी कहते हैं, जब व्यायाम की बात आती है, तो सभी तरह के व्यायाम फ़ायदेमंद होते हैं। हमने उनके बीच किसी तरह के अंतर का मूल्यांकन नहीं किया। हालांकि, वॉकिंग और रनिंग जैसी एरोबिक गतिविधियां बेहतरीन उदाहरण हैं जिन्हें आसानी से दैनिक जीवन में शामिल करके अधिकतम लाभ पाया जा सकता है। वजन कम करने की चाहत रखने वाले लोगों के लिए नियमित व्यायाम के साथ-साथ आहार का ख्याल रखना भी बहुत जरूरी है, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि आप ज्यादा कैलोरी वाली चीजें नहीं खा रहे हैं। हाई कैलोरी वाली चीजें वजन बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

वेट लॉस के लिए कैलोरी का भी रखें ध्यान | weight loose tips in hindi

निष्कर्ष में प्रोफेसर जायदी ने कहा व्यायाम की आदत बनाने के साथ-साथ आहार में  साबुत अनाज, फल, सब्जियां, मेवे और मछलियों का शामिल करना वेट लॉस के लिए फायदेमंद है। इसके साथ रेड मीट, मीठी चीजों का सेवन और प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों की मात्रा कम रखें। इन बातों का ध्यान रखकर न सिर्फ आप वजन कम कर सकते हैं साथ ही इससे टाइप-2 डायबिटीज, हृदय रोग और कुछ कैंसर जैसी दीर्घकालिक बीमारियों का खतरा भी कम हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button