आंत में जमे मल को कैसे निकालें बाहर? इन तरीकों से मिनटों में साफ होगा पेट

आजकल की खराब लाइफस्टाइल और गलत खान-पान की वजह से हमारी सेहत पर खराब असर पड़ रहा है। गलत खान-पान के कारण अधिकतर लोग पेट साफ न होने की समस्या से परेशान रहते हैं। पेट से जुड़ी समस्याओं का सबसे बड़ा कारण है ऑयली और मसालेदार खाना। अनहेल्दी फूड्स खाने की वजह से मल त्याग में काफी परेशानी होती है, जिसकी वजह से शरीर कई तरह के रोगों से ग्रसित हो जाता है। ऐसे में आध्यात्मिक गुरु जग्गी वासुदेव ने कुछ आसान तरीकों के बारे में बताया है, जिसकी वजह से आप आंत में जमे मल को आसानी से निकाल सकते हैं।
नीम और हल्दी | Methods for removing stool stuck in the intestine
सद्गुरु की मानें तो अपने दिन की शुरुआत नीम और हल्दी के साथ करनी चाहिए। इसके लिए नीम की कुछ पत्तियों को पीस लें और इसमें थोड़ा हल्दी पाउडर मिलाकर छोटी-छोटी गोली बना लें और सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। नीम शरीर से गंदगी को निकालने का काम करता है और पाचन तंत्र को साफ रखता है। वहीं, हल्दी इम्यून सिस्टम को भी मजबूत बनाता है।

त्रिफला का सेवन
त्रिफला तीन फलों- आंवला, हरड़ और बहेड़ा से बनाया जाता है। ऐसे में इसका सेवन भी मल त्याग को आसान बना सकता है। यह शरीर को अंदर से डिटॉक्स करता है। सद्गुरु की मानें तो रात को सोने से पहले त्रिफला पाउडर को पानी, दूध या शहद के साथ खाना चाहिए। इससे सुबह मल त्याग में आसानी होती है।
यह भी पढ़ें: दही के साथ चीनी मिलाएं या फिर नमक मिलाकर खाएं, जानिए सही तरीका
अरंडी का तेल | Methods for removing stool stuck in the intestine
सद्गुरु बताते हैं कि अरंडी के तेल का सेवन भी पेट के लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है। इसके लिए आधा चम्मच गर्म कैस्टर ऑयल को पानी या दूध में मिलाकर रात को सोने से पहले पी लें। ये शरीर की गंदगी को धीरे धीरे बाहर निकाल देता है। इससे आंतों की अच्छी सफाई होती है।
नोट- इस आर्टिकल में सुझाए गए टिप्स केवल आम जानकारी के लिए हैं। सेहत से जुड़े किसी भी तरह का फिटनेस प्रोग्राम शुरू करने अथवा अपनी डाइट में किसी भी तरह का बदलाव करने या किसी भी बीमारी से संबंधित कोई भी उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।




