ग्रूमिंग टिप्सस्वास्थ्य और बीमारियां

अच्‍छे स्‍वास्‍थ्‍य के लिए हाइजीन जरूरी, घर पर रखी इन चीजों को बदलते रहना चाहिए

Hygiene Maintain Tips: लोग अक्‍सर घर पर रखी कई चीजों को लंबे समय तक नहीं बदलते हैं, जिससे स्‍वास्‍थ्‍य को नुकसान पहुंचने के आसार बनते हैं। अगर कुछ चीजों को समय समय पर चेंज न किया जाए, तो आपकी इस लापरवाही की वजह से बैक्टीरिया जन्म ले सकते हैं और हाइजीन को बुरी तरह से प्रभावित कर सकते हैं। कुछ चीजों को समय-समय पर रिप्लेस करते रहना चाहिए, जिससे चीजों के अंदर ज्यादा गंदगी पैदा न हो पाए।

रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली चीजें

हर 2 साल में नहाने वाले तौलिए को बदल लेना चाहिए। लंबे समय तक पुराने तौलिए का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा की सेहत बुरी तरह से डैमेज हो सकती है। इसके अलावा ध्यान रहे कि एक हफ्ते में कम से कम 2 बार नहाने के तौलिए को जरूर धोएं, जिससे तौलिए पर बैक्टीरिया और गंदगी जमा न होती रहे। इसके अलावा, हर साल चप्पल भी बदल लेनी चाहिए। हर रोज चप्पल पहनने से स्लिपर्स में पसीना, धूल और बैक्टीरिया जमने लगता है।

चादर और पिलो कवर

जरूरी नहीं है कि बिस्तर पर बिछाने वाली चादर अगर फटे नहीं, तो आप इसे सालों साल तक इस्तेमाल करते रहें। हर 2 से 3 सालों में चादर को बदलने की सलाह दी जाती है। चादर की तरह आपको अपने पिलो के कवर को भी 2 से 3 साल में बदल लेना चाहिए। चादर हो या फिर पिलो कवर, इनके अंदर पसीना, डेड स्किन, बॉडी ऑयल और धूल जमा होती रहती है, इसलिए इन्हें समय-समय पर बदलते रहना चाहिए।

यह भी पढ़ें: शहद के सेवन का सही तरीका और तासीर के बारे में जानिए

इस बात का रखें खास ख्‍याल

अगर आप प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको एक से दो साल के अंदर इसे बदल लेना चाहिए। सालों साल तक एक ही प्लास्टिक वाली आइस क्यूब ट्रे यूज करने से इनके छोटे-छोटे क्रैक्स पर बैक्टीरिया और फंगस जमा हो सकती है। अगर आप रीयूजेबल वॉटर बॉटल का इस्तेमाल करते हैं, तो हर 6 महीने के अंदर इसे बदल लेना चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button